महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में आया बड़ा बदलाव: निशा सिंह

महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में आया बड़ा बदलाव: निशा सिंह
  • महिला संकल्प शक्ति ही महिला सशक्तिकरण: अन्तिमा सिंह

सहारनपुर [24CN] । नगर निगम द्वारा आयोजित महिला सषक्तिकरण सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृश्ट कार्य करने वाली लगभग 50 महिलाओं को शॉल, सम्मान चिन्ह और प्रषस्ति पत्र देकर समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह अध्यक्ष श्रीमती सोनिया वालिया, मुख्य अतिथि श्रीमती निशा सिंह और विशिष्ट अतिथि श्रीमती अन्तिमा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समारोह की विषेशता यह रही कि मंच पर कोई भी पुरूष अधिकारी और राजनेता न होकर महिलाओं ने ही समारोह की अध्यक्षता की और महिलायें ही अतिथि रही। समायरा चौहान के स्वागत गीत और कु. आफरीन के स्वच्छता गीत से कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती निशा सिंह ने खचाखच भरे जनमंच सभागार में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं में सुरक्षा की भावना जागृत हुई है। उनके मन से डर समाप्त हुआ है। अब महिलायें भी नि:संकोच एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकती हैं और यात्रा कर सकती हैं। यह एक बड़ा बदलाव प्रदेश में आया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार ने अनेक योजनायें चलायीं हैं। जिनका लाभ उठाकर महिलायें आत्मनिर्भर और स्वावलम्बी बन रही हैं। विषिश्ट अतिथि और नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमति अन्तिमा सिंह ने महिलाओं को अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलायें आत्मनिर्भर बनने की दिषा में काम करें और अपनी षक्ति को पहचानें।

उन्होंने कहा कि महिला संकल्प शक्ति ही महिला सशक्तिकरण है। उन्होंने महिलाओं को बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए नगर निगम सहारनपुर के प्रमुख चौराहों, तिराहों व सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 1000 कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्मार्ट सिटी में लगाने जा रहा है। समारोह अध्यक्ष और मेयर संजीव वालिया की धर्मपत्नी श्रीमती सोनिया वालिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. षिवान्का गौड ने महिलाओं को कोरोना से बचाव के टिप्स देते हुए उन्हें सचेत किया कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, उससे हमें पहले की तरह सोशल डिस्टेंस और मास्क व सेनेटाईजर का उपयोग करते हुए सावधान रहना है।

सीडीपीओ डॉ. अनिता सोनकर ने सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं तथा किरन चौपड़ा एडवोकेट ने महिलाओं के हित में बनाये गये कानूनों की जानकारी दी। 9वीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी गोयल ने भी महिलाओं को जागरूक किया। नटराज डांस एकेडमी के बच्चों ने भी कार्यक्रम में होली गीत प्रस्तुत किया। महिला अग्रवाल संगम समिति, मदर टेरेसा पैरामेडिकल कॉलेज, डूडा, राष्ट्रीय चेतना समिति, इन्टरनेशनल वैष्य फेडरेशन, इण्डस्ट्रीयल मुस्लिम गल्र्स इण्टर कालेज व समाजसेवी सलीम चौधरी का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। इससे पूर्व पार्शद कंचन धवन, मिथलेश अग्रवाल, वर्शा चौपड़ा, वन्दना दुआ, मंजू, पूजा, जसलीन कौर ने अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम व सपना सिंह ने किया।