नव मनोनीत पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत

- सहारनपुर में आईआईए के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रताप मार्किट स्थित आईआईए कार्यालय पर चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा मनोनीत किए गए डिवीजनल चेयरमैन अशोक बजाज व केंद्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य राकेश कुमार गांधी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि अशोक बजाज व राकेश कुमार गांधी की नियुक्ति से सहारनपुर चैप्टर का महत्व बढ़ा है। उम्मीद है कि इन दोनों वरिष्ठ सदस्यों को उच्च पद मिलने से सहारनपुर चैप्टर का नाम और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण मंडल व प्रदेश स्तर पर कराने का मिलकर प्रयास किया जाएगा तथा किसी भी सरकारी विभाग द्वारा उद्यमियों का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. आर. सिंघल, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के. एल. अरोड़ा, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज ने भी सम्बोधित किया। बैठक में आईआईए के उत्तराखंड प्रभारी संजीव अरोड़ा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक गांधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह, सचिव राजेश सपरा, कुलदीप धमीजा आदि उद्यमी मौजूद रहे।