सपा महिला सभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

सपा महिला सभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में सपा महिला सभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला सभा की प्रदेशाध्यक्ष लीला कुशवाहा द्वारा महजबी खान को तीसरी बार महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भव्य स्वागत किया तथा सपा को आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महजबी खान को बुके भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि सपा में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है क्योंकि सपा ही गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, छात्र व महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देने का करती है। उन्होंने महिला सभा की कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार बनाई जा सके। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से समाज का हर वर्ग दु:खी है तथा भाजपा से निजात पाना चाहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह पार्टी नीतियों व सिद्धांतों से घर-घर जाकर लोगों को अवगत कराने का काम करें।

जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी ने कहा कि सपा महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देने का काम करती है तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को भागीदारी देने का काम किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जिस उम्मीद व विश्वास के साथ जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी ईमानदारी से काम कर खरा उतरने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि महिला सभा की इकाइयों का बूथ स्तर तक गठन करने का भी काम किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीण बांदूखेड़ी, मीडिया प्रभारी राव वजाहत, हनीफ तेली, अनुज मदनूकी, वासिल तोमर, रमशा खान, जिंदी, खुशनसीब, जमीला, अंजू रानी, शीबा, अदीबा, जमाल साबरी, जीनत, मेहराज, मोना, रूकसार, सरवीन, सलमा, शाहिदा, रानी, सोनी, मुस्कान, सहला, शमां, मोनिका सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता आदि मौजूद रही।