लोजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

- सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर लोजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN] । लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष करण सिंह गौतम का सहारनपुर पहुंचने पर जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया तथा लोजपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। आज सुबह लोक जनशक्ति पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष करणसिंह गौतम के लखनऊ से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष करण सिंह गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष व मेरठ मंडल प्रभारी सौराज सिंह पंवार, सहारनपुर मंडल प्रभारी डा. मोहसिन खान, मेरठ मंडल सह प्रभारी हरिओम पासवान जुलूस के रूप में गाड़ी पर सवार होकर घंटाघर चौक पर शहीद भगतसिंह, देहरादून चौक पर स. वल्लभभाई पटेल व जनकपुरी चौक पर संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद जुलूस रविदास छात्रावास पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व मेरठ मंडल प्रभारी सौराज सिंह पंवार ने कहा कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने जुझारू नेता करणसिंह गौतम को सहारनपुर का जिलाध्यक्ष बनाकर एक सही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि करण सिंह गौतम के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा आगमी विधानसभा चुनाव में सहारनपुर में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरेगी। सहरनपुर मंडल प्रभारी डा. मोहसिन खान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें ताकि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में लोजपा एक बड़ी ताकत के रूप में उभर कर सामने आए। इस दौरान मेरठ मंडल सह प्रभारी हरिओम पासवान, महिला जिलाध्यक्ष शहजादी, सुशील वर्मा, डा. सुरेश वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष असजद खान, विधानसभा अध्यक्ष मेहरबान, अकबर अली, सलमान अली, पंकज लाम्बा, किरण पाल गौतम, राजकुमार गौतम, अनिल कटारिया, वीरेंद्र बौद्ध एडवोकेट, इंद्रपाल, विवेक मौर्य, विपिन कर्णवाल, हिमांशु आदि सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।