सदस्यता अभियान चलाकर बनाए गए नए वोटर

सदस्यता अभियान चलाकर बनाए गए नए वोटर
  • सहारनपुर में महिला मोर्चा के सदस्य अभियान का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। मानकमऊ मंडल महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर मतदाता वोटर अभियान चलाया गया जिसमें अनेक लोगों ने अपने वोट बनवाए गए। आज मानकमऊ मंडल महिला मोर्चा की महिलाओं ने सड़क से आने जाने वाले लोगों को भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों जनहितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर जागरूक किया गया।

इस दौरान लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। शिविर के दौरान जिन लोगों के वोट नहीं बने हैं उनको वोट बनवाने के लिए जागरूक किया गया। मानकमऊ मंडल महिला मोर्चा द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर आज कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और मोबाइल से मिस कॉल कराकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। शिविर में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।