एनसीसी कैडे्स ने निकाली हर घर तिरंगा जनजागरूकता रैली

एनसीसी कैडे्स ने निकाली हर घर तिरंगा जनजागरूकता रैली
  • सहारनपुर में डीआईओएस के नेतृत्व में हर घर तिरंगा जनजागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स।

सहारनपुर [24CN]। 83 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकालकर नागरिकों से आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लहराने की अपील की गई।

स्थानीय बीडी बाजोरिया इंटर कालेज से 83 यूपी बटालियन एनसीसी की जनजागरूकता रैली कर्नल चंचल सिंह कपकोटि एवं जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त के नेतृत्व में शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई घंटाघर तथा घंटाघर से वापस बीडी बाजोरिया इंटर कालेज पहुंची। जनजागरूकता रैली में 83 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स द्वारा नागरिकों से आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

जनजागरूकता रैली में सहायक लेखाधिकारी अजय श्रीवास्तव, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हर्ष देव स्वामी, राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या शोभा चौधरी, बी. डी. बाजोरिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजीव रंजन के अलावा नगर क्षेत्र में संचालित माध्यमिक इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं एनसीसी के 500 कैडेट्स शामिल रहे।