नवप्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति ने धूमधाम से बनाया हनुमान जन्मोत्सव
- सहारनपुर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी।
सहारनपुर। नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महानगर के माधव नगर स्थित श्री माधव मंदिर हनुमान जयंती के अवसर पर देव पूजन में मुख्य यजमान महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, डिप्टी महापौर मयंक गर्ग, प्रमुख समाजसेवी विभोर जिंदल, डॉ. अनुराधा सैनी, समिति की मुख्य संरक्षक सुषमा बजाज, संस्थापक अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल, निशा शर्मा एवं लिटिल एंजेल स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष मंगल रहे।
इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय सिंह एवं नगर विधायक राजीव ने कहा कि बालाजी महाराज संकट मोचन है, उनकी सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा ने कहा कि बालाजी महाराज की पूजा करने से भगवान श्री राम भी प्रश्न होते हैं। उन्होंने बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर सभी लोगों के लिए प्रभु से प्रार्थना की कि उनके जीवन में सुख समृद्धि आये, पूरे राष्ट्र में एकता अखंडता बनी रहे। तत्पश्चात श्री हनुमान जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान कर बधाई गीत भी गाये गए।.
इस अवसर पर आचार्य पंडित नवीन शर्मा ने कहा कि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की आरती जरूर करनी चाहिए। इस दौरान सुधा भारद्वाज अथर्व ने हनुमान जयंती के अवसर पर केक काटा और सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान समिति संस्थापक अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने अतिथियों को हनुमान जी की तस्वीर उपहार स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल, अमित खुल्लर, प्रिंस प्रजापति रचित अग्रवाल, उत्कर्ष राठी, समेत काफी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
