नकुड: नहीं बदला गया फूंका ट्रांसफार्मर, तीन दिन से आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

नकुड: नहीं बदला गया फूंका ट्रांसफार्मर, तीन दिन से आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

नकुड। नगर के घनी आबादी के बीच ट्रांसफार्मर फुंकने से उमस भरी गर्मी के मौसम मे हजारो की आबादी सडको पर रात बिताने को बजबूर है।

बताया जाता है कि नगर मे पुराने बस अडडे के पास रखा ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व फूँक गया था। जिससे एक बडे इलाके में विद्युत की आपूर्ति होती हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने से इस क्षेत्र मे बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी। उमस व गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग बेहाल हैं। वे सडको पर रात बिताने को मजबूर है। गौरतलब है कि नगर पालिका का ट्रांसफार्मर भी करीब तीन महीने से फुंका हुआ है। जिससे उसका वेकेल्पिक रूप से प्रयोग नंही किया जा सकता। इससे पूर्व नगर मे किसी ट्रांसफार्मर के फूंकने से नगर पालिका के ट्रांसफार्मर का प्रयोग वैकल्पिक रूप से किया जाता था।

विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओ के प्रति कितने संवेदनशील है इसका पता इस बात से चलता है कि तीन दिन बीतने पर भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। यह विभागीय अधिकारियो की लापरवाही को ही दर्शाता है। जबकि शासन का कहना है कि फुकें हुए ट्रांसफार्मर 48 घंटे मे हर हालत मे बदले जाने चाहिए।

जनक बाजार ऐसोसिएशन का वार्षिकोत्व 16 सितबंर को होगा
नकुड। नगर मे जनकबाजार ऐसोसिएशन आगामी 16 सितबंर हो अपना वार्षिक उत्सव मनायेगी।

जनकबाजार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप दिक्षित, महामंत्री पंकज जैन ने बताया कि 41 वर्ष पूर्व इस बाजार का नाम जनक बाजार रखा गया था। तभी से हर वर्ष ऐसोसिएशन का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर रात्री मे भगवती जागरण व अगले दिन सुबह भंडारे का आयोजन किया जाता है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे