shobhit University Gangoh
 

जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने में सपा ही सक्षम: नदवी

जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने में सपा ही सक्षम: नदवी
  • सहारनपुर में सपा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते अल्पसंख्यक सभा के प्रदेशाध्यक्ष शकील खान नदवी।

सहारनपुर [24CN] । समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेशाध्यक्ष शकील खान नदवी ने कहा कि सपा ही जनता को भाजपा के कुशासन से निजात दिला सकती है। इसलिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करें ताकि जाति व धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले दलों का सूपड़ा साफ किया जा सके।

प्रदेशाध्यक्ष शकील खान नदवी आज यहां अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी धर्म व जाति के लोगों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया था परंतु भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही सभी योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं लागू करने का काम किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़े चार साल के शासनकाल में भाजपा ने केवल जनता को धोखा देने का काम किया है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर तैयारियों में जुट जाएं ताकि जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 5 दिसम्बर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का वोट बनवाने का काम करें। उन्होंने आगामी 7 सितम्बर को मेरठ में होने वाली सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की रैली में भारी संख्या में पहुंचने के निर्देश दिए।

बैठक को पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, ममता चौधरी, जसवीर वाल्मीकि, मांगेराम कश्यप, भूषण दत्त चौहान व अली खान ने भी सम्बोधित किया। बैठक में प्रवीण बांदूखेड़ी, राव वजाहत, राजेश सैनी बड़कला, रागिब मलिक, हसीन ुकुरैशी, अनुज प्रधान मदनूकी, महजबी खान, संदीप उर्फ अच्छन यादव, गुलजार सलमानी, राजवीर यादव, वासिल तोमर, आकाश पंवार खटीक, राजकुमार प्रधान, सोनू चौधरी, अभिषेक चौधरी, फरहान खान, अफजाल खान, ऋषिपाल सिंह, चौ. अब्दुल गफूर, कुंवरपाल गुर्जर, सलीम अख्तर, विशाल यादव, धनत्तर प्रधान, जमाल साबरी, नुसरत साबरी, इसरार चौधरी, राहुल भारती, बिट्टू लम्बरदार, इकराम सलमानी, वेदपाल पटनी आदि सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia