• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया

  • October 8, 2021
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनइसी) से बाहर किए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों से एक भी एनइसी में भाग नहीं लिया है। इसलिए उनका मानना है कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनइसी) से बाहर किए जाने पर सांसद वरुण गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों से एक भी एनइसी में भाग नहीं लिया है। इसलिए उनका मानना है कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सूची की घोषणा की। कई केंद्रीय मंत्री समेत लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेता सूची में हैं। इसमें वरुण के अलावा उनकी मां मेनका गांधी को भी जगह नहीं मिली है। राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है।

लगभग सवा साल पहले व्यापक फेरबदल कर अपनी नई केंद्रीय टीम बनाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया।संयोग कुछ ऐसा रहा कि टीम की घोषणा से कुछ पहले ही वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी घटना को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया और परोक्ष रूप से संदेश दिया कि कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों के मन में सरकार का अहंकार बैठ जाएगा। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार वरुण व मेनका को बाहर किए जाने के पीछे कारण सामंजस्य बनाना है। इसमें अधिक से अधिक राज्यों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है।

एनइसी से बाहर किए जाने को लेकर समाचार एजेंसी एएनआइ के सवाल पर वरुण गांधी ने कहा,  ‘मैंने पिछल पांच सालों से एक भी एनइसी में भाग नहीं लिया है। मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें शामिल था। बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद पार्टी में सबसे शक्तिशाली पैनल में से एक है, जो भाजपा और सरकार के लिए भविष्य की कार्रवाई को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेती है। चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तर प्रदेश से कार्यकारिणी में 12 सदस्य, छह विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। सूत्रों का मानना है कि कुछ लोगों को हटाए जाने के पीछे उनका प्रदर्शन भी है।

 


Post navigation

Prev
Next
बहन को ईद पर 1500 रुपये दिए तो पत्नी से हुआ विवाद, फिर बंद कमरे में मिली 4 लाशें, जो हुआ वो जानकर कांप जाएंगे

बहन को ईद पर 1500 रुपये दिए तो पत्नी से हुआ विवाद, फिर बंद कमरे में मिली 4 लाशें, जो हुआ वो जानकर कांप जाएंगे

  • March 31, 2026
‘ट्रंप पीछे हटने वालों में से नहीं…’, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को दी चेतावनी

‘ट्रंप पीछे हटने वालों में से नहीं…’, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को दी चेतावनी

  • March 31, 2026
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- ‘इस्लाम में…’

जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- ‘इस्लाम में…’

  • March 31, 2026
ममता बनर्जी का ‘लेटर बम’, बोलीं- फर्जी Voter घुसाकर लोकतंत्र की चोरी कर रही है BJP

ममता बनर्जी का ‘लेटर बम’, बोलीं- फर्जी Voter घुसाकर लोकतंत्र की चोरी कर रही है BJP

  • March 31, 2026
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आज शाम फिर हो सकती है बारिश; IMD ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आज शाम फिर हो सकती है बारिश; IMD ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

  • March 31, 2026
मिडिल ईस्ट युद्ध का 32वां दिन: लेबनान में 4 इजरायली सैनिकों की मौत

मिडिल ईस्ट युद्ध का 32वां दिन: लेबनान में 4 इजरायली सैनिकों की मौत

  • March 31, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पूरे आयोजन के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से रहा ओत-प्रोत March 31, 2026
  • भरत विहार जैन मंदिर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न March 31, 2026
  • द्रोणपुरी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर अवैध लोड जोड़ने की शिकायत March 31, 2026
  • पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनन से भरे ओवरलोड तीन ट्रक किए सीज March 31, 2026
  • महिला आयोग के निर्देश पर बालिका सुधार गृह का मासिक निरीक्षण, March 31, 2026
  • उप आबकारी आयुक्त ने किया नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन March 31, 2026
  • एमएएम एकेडमी का वार्षिक परिणाम रहा 90 प्रतिशत, March 31, 2026
  • धूमधाम के साथ मनाया गया जैन धर्म के 24 वें तीर्थांकंर भगवान महवीर स्वामी का जन्म कल्याणक March 31, 2026
  • बहन को ईद पर 1500 रुपये दिए तो पत्नी से हुआ विवाद, फिर बंद कमरे में मिली 4 लाशें, जो हुआ वो जानकर कांप जाएंगे March 31, 2026
  • ‘भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाने में लगा है’, पश्चिम एशिया के हालात पर बोले पीएम मोदी March 31, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez