• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना संक्रमण के 39 हजार से ज्यादा नए मामले, 535 मरीजों की मौत

  • July 25, 2021
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना संक्रमण के 39 हजार से ज्यादा नए मामले, 535 मरीजों की मौत
  • देश में शनिवार को कोरोना के 39742 केस आए। इस दौरान 39972 लोगों ने कोरोना को मात दी और 535 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 765 की कमी रिकॉर्ड की गई।

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़े हैं। देश में शनिवार को कोरोना के 39 हजार से ज्यादा नए केस आए। इस दौरान 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 39,742 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 535 मरीजों की से मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 39,972 लोगों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 765 की कमी रिकॉर्ड की गई है।

वहीं, केरल में कोरोना के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 18,531 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा पिछले 51 दिनों में सबसे ज्यादा है। इसस पहले 3 जून को 18,853 संक्रमितों की पहचान हुई थी।

देश में कोरोना की स्थिति

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,742

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,972

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 535

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.13 करोड़

अब तक ठीक हुए: 3,05,43,138

अब तक कुल मौतें: 4,20,551

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4,08,212

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज (Covid-19 vaccination coverage) ने 43 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है जिसमें शनिवार को लगभग 46 लाख खुराक लगाई गईं। इसने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु समूह में 22,80,435 लोगों को पहली खुराक और 2,72,190 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई।

 


Post navigation

Prev
Next
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, असम के CM की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, असम के CM की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR

  • April 10, 2026
बंगाल में आज अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र, रोजगार-महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

बंगाल में आज अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र, रोजगार-महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

  • April 10, 2026
यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दे दी जानकारी

यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दे दी जानकारी

  • April 10, 2026
‘हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में…’, यूपी में फिर साथ आएंगे अखिलेश यादव और BSP सुप्रीमो?

‘हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में…’, यूपी में फिर साथ आएंगे अखिलेश यादव और BSP सुप्रीमो?

  • April 9, 2026
‘TMC की निर्मम सरकार में सिर्फ घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फुली है’, बंगाल की रैली में बोले पीएम मोदी

‘TMC की निर्मम सरकार में सिर्फ घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फुली है’, बंगाल की रैली में बोले पीएम मोदी

  • April 9, 2026
अरविंद केजरीवाल की मांग पर CBI का जवाब, कहा- RSS सेमिनार में जाने से जज पक्षपाती नहीं हो जाते

अरविंद केजरीवाल की मांग पर CBI का जवाब, कहा- RSS सेमिनार में जाने से जज पक्षपाती नहीं हो जाते

  • April 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकारी की तैयारी शुरू April 10, 2026
  • महिला आरक्षण पर ‘यू-टर्न’! जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले-‘हार के डर से 30 महीने बाद बदला मन’ April 10, 2026
  • चारधाम यात्रा-2026 के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान तैयार, AI से होगी निगरानी, हर दुकान पर रेट लिस्ट जरूरी April 10, 2026
  • कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, असम के CM की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR April 10, 2026
  • बंगाल में आज अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र, रोजगार-महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस April 10, 2026
  • दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फरमान, अब रोजाना ऐसे लगानी होगी हाजिरी April 10, 2026
  • यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दे दी जानकारी April 10, 2026
  • यूपी के शिक्षामित्रों को लेकर सियासत तेज, भाजपा के नैरेटिव को बदलने के लिए सपा ने चला दांव April 10, 2026
  • नाम याद रखना, मुकुल चौधरी, लखनऊ को जिताया हारा हुआ मैच; अकेले कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत April 10, 2026
  • ‘जब तक लेबनान पर हमले नहीं रुकेंगे, US से बात नहीं होगी’; ईरान ने इस्लामाबाद बैठक स्थगित करने के दिए संकेत April 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez