• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मोदी, योगी और शाह देंगे उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को धार, 30 स्टार प्रचारकों में ये दिग्गज भी शामिल

  • January 29, 2022
मोदी, योगी और शाह देंगे उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को धार, 30 स्टार प्रचारकों में ये दिग्गज भी शामिल
  • भाजपा ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार देते नजर आएंगे।

देहरादून। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। निर्वाचन आयोग ने छूट दी तो आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार देते नजर आएंगे।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप भाजपा ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी। आयोग ने राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 30 नियत की है, पूर्व में यह संख्या 40 हुआ करती थी। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, प्रल्हाद जोशी, जनरल वीके सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह व लाकेट चटर्जी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद अजय टम्टा व माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी व नरेश बंसल, सांसद मनोज तिवारी, नायब सिंह सैनी, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व सांसद बलराज पासी भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

उधर, पार्टी की नजर 31 जनवरी को होने वाली केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बैठक पर टिकी है, जिसमें आयोग कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करेगा। ऐसे में यदि आयोग ने रैली, सभा आदि की छूट दी तो आने वाले दिनों में भाजपा के ये स्टार प्रचारक उत्तराखंड में जनता का रिझाते दिखेंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
जम्मू-कश्मीर की एकता पर कोई समझौता नहीं, विभाजन की मांग जम्मू के हित में नहीं: उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर की एकता पर कोई समझौता नहीं, विभाजन की मांग जम्मू के हित में नहीं: उमर अब्दुल्ला

  • January 21, 2026
‘…तो ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा देगा अमेरिका’, डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में बोल दी बहुत बड़ी बात

‘…तो ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा देगा अमेरिका’, डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में बोल दी बहुत बड़ी बात

  • January 21, 2026
मौसम एक बार फिर लेगा करवट… दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी; यहां होगी बारिश

मौसम एक बार फिर लेगा करवट… दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी; यहां होगी बारिश

  • January 21, 2026
नोएडा इंजीनियर मौत मामले की जांच के लिए पहुंची SIT, आरोपी बिल्डर गिरफ्तार; 96 घंटे बाद निकाली गई कार

नोएडा इंजीनियर मौत मामले की जांच के लिए पहुंची SIT, आरोपी बिल्डर गिरफ्तार; 96 घंटे बाद निकाली गई कार

  • January 21, 2026
मदरसों के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला संविधान की जीत: मदनी

मदरसों के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला संविधान की जीत: मदनी

  • January 21, 2026
NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हुईं रिटायर, सबसे ज्यादा स्पेसवॉक टाइम का है रिकॉर्ड

NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हुईं रिटायर, सबसे ज्यादा स्पेसवॉक टाइम का है रिकॉर्ड

  • January 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • माघ मेला: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रशासन को भेजा लीगल नोटिस, 24 घंटे के बाद कानूनी कार्रवाई की चेतावनी January 21, 2026
  • जम्मू-कश्मीर की एकता पर कोई समझौता नहीं, विभाजन की मांग जम्मू के हित में नहीं: उमर अब्दुल्ला January 21, 2026
  • रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम में सहारनपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन January 21, 2026
  • ‘…तो ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा देगा अमेरिका’, डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में बोल दी बहुत बड़ी बात January 21, 2026
  • पाकिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, साल 1999 में हुआ था डेब्यू January 21, 2026
  • मौसम एक बार फिर लेगा करवट… दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी; यहां होगी बारिश January 21, 2026
  • नोएडा इंजीनियर मौत मामले की जांच के लिए पहुंची SIT, आरोपी बिल्डर गिरफ्तार; 96 घंटे बाद निकाली गई कार January 21, 2026
  • सिटीजन क्लब के वार्षिक चुनाव में सेठी अध्यक्ष व अब्दुल हादि बने सचिव January 21, 2026
  • मदरसों के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला संविधान की जीत: मदनी January 21, 2026
  • NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हुईं रिटायर, सबसे ज्यादा स्पेसवॉक टाइम का है रिकॉर्ड January 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez