• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

लॉकडाउन के डर से यूपी, बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूर, महाराष्ट्र से सबसे अधिक पलायन

  • April 13, 2021
लॉकडाउन के डर से यूपी, बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूर, महाराष्ट्र से सबसे अधिक पलायन
  • महाराष्ट्र में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। सरकार ने हालात काबू में करने के लिए लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। एसे में उत्तर प्रदेश बिहार के प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में पलायन को मजबूर हैं।

भोपाल । महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से हालात एक बार फिर गंभीर होते जा रहा हैं। राज्य सरकार ने हालात से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। कोरोना की नई रफ्तार और लॉकडाउन की आहट ने प्रवासी कामगारों की परेशानी एक बार फिर बढ़ा दी है। इसके चलते कई राज्यों से प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार पलायन करने लगे हैं। खचाखच भरी ट्रेनों या अन्य माध्यमों से लौट रहे प्रवासियों ने बताया कि पिछले साल हुए लॉकडाउन के बाद जिन दुश्वारियों का सामना हमें करना पड़ा था, वैसे ही दिन फिर आ गए हैं। इसलिए भलाई अपने गृह नगर लौटने में ही समझी।

उप्र और बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच चल रही हैं। हालत यह है कि कोचों में बैठने की जगह नहीं मिल रही है। भोपाल रेलवे स्टेशन से होकर गोरखपुर जाने वाली ट्रेन कुशीनगर एक्सप्रेस से अपने गृह नगर लौट रहे कुछ प्रवासियों से दैनिक जागरण के सहयोगी ‘नईदुनिया’ ने चर्चा की और वापसी के कारण जाने। उत्तर प्रदेश के बस्ता निवासी अशोक पाल ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 40 दिन तक लोगों से मांग-मांग कर पेट भरना पड़ा था। महाराष्ट्र सरकार हमारे लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है।

मुंबई में 20 दिन से काम बंद, मजबूरी में लौटना पड़ा

मप्र सीमा से 16 किमी दूर एबी रोड पर महाराष्ट्र के गांव हाड़ाखेड़ में दोपहर में जीप में उप्र के 20 मजदूर ठसाठस बैठे मिले। इनमें से संत कबीर नगर निवासी शाद अंसारी और सलीम भाई ने बताया, मुंबई में एक कंपनी में एसी फिटिंग का काम करते हैं। 12 हजार रुपये मासिक मिलता है। मुंबई में कोरोना का प्रकोप बढ़ने से 20 दिन से काम बंद हो गया। ऐसे में मकान किराया देने सहित खाने-पीने की दिक्कतें होने लगी। वहां परेशान होने के बजाय घर लौटना ही ठीक समझा।

काम बंद, पैसे खत्म, इसलिए जा रहे घर

महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे व अन्य शहरों से मजदूर ट्रेनों से वापसी कर रहे हैं। सोमवार को भी ट्रेनों में इनकी भी़़ड रही। उप्र के बांदा जिले के शंभूनाथ ने कहा, महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बाद ही वहां से निकल आए। काम बंद है और हमारे पास पैसे भी खत्म हो गए। मुंबई से बिहार के सासाराम जा रहे श्रमिक संजू यादव ने बताया महाराष्ट्र में निर्माण कार्य भी बंद हैं, इसलिए लौटना प़़ड रहा है।

 


Post navigation

Prev
Next
AAP सांसद संजय सिंह का हुमायूं कबीर पर हमला, ‘यह आस्तीन का सांप BJP के…’

AAP सांसद संजय सिंह का हुमायूं कबीर पर हमला, ‘यह आस्तीन का सांप BJP के…’

  • April 10, 2026
पवन खेड़ा पर Action को Congress ने बताया Witch-Hunt, Venugopal बोले- यह Revenge Politics है

पवन खेड़ा पर Action को Congress ने बताया Witch-Hunt, Venugopal बोले- यह Revenge Politics है

  • April 10, 2026
‘मजबूर हूं, संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता…’, जस्टिस यशवंत वर्मा ने भारी मन से छोड़ी ‘न्याय की कुर्सी’

‘मजबूर हूं, संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता…’, जस्टिस यशवंत वर्मा ने भारी मन से छोड़ी ‘न्याय की कुर्सी’

  • April 10, 2026
नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकारी की तैयारी शुरू

नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकारी की तैयारी शुरू

  • April 10, 2026
महिला आरक्षण पर ‘यू-टर्न’! जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले-‘हार के डर से 30 महीने बाद बदला मन’

महिला आरक्षण पर ‘यू-टर्न’! जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले-‘हार के डर से 30 महीने बाद बदला मन’

  • April 10, 2026
चारधाम यात्रा-2026 के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान तैयार, AI से होगी निगरानी, हर दुकान पर रेट लिस्ट जरूरी

चारधाम यात्रा-2026 के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान तैयार, AI से होगी निगरानी, हर दुकान पर रेट लिस्ट जरूरी

  • April 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यमुना में मोटर बोट पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत, बचाव कार्य में जुटी सेना व SDRF; कई अब भी लापता April 10, 2026
  • विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ. हैनिमैन को श्रद्धांजलि, सहारनपुर में गरिमामय आयोजन April 10, 2026
  • भारतीय किसान यूनियन (मण्ढार) की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन April 10, 2026
  • कलेक्ट्रेट बार में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती April 10, 2026
  • नवागत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार कैम का भव्य स्वागत April 10, 2026
  • गुर्जर संसद व प्रतिभा सम्मान समारोह में सामाजिक एकजुटता पर जोर April 10, 2026
  • कार्यशाला में दी किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना के बारे में जानकारी April 10, 2026
  • पुतला दहन की घोषणा पर कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट April 10, 2026
  • AAP सांसद संजय सिंह का हुमायूं कबीर पर हमला, ‘यह आस्तीन का सांप BJP के…’ April 10, 2026
  • पवन खेड़ा पर Action को Congress ने बताया Witch-Hunt, Venugopal बोले- यह Revenge Politics है April 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez