shobhit University Gangoh
 

मेरठः कृषि विधेयकों के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, राजमार्ग किया जाम

मेरठः कृषि विधेयकों के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, राजमार्ग किया जाम

मेरठः कृषि विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर मेरठ में शुक्रवार को चक्का जाम किया। भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष विनोद, जटौली युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। किसानों का चक्का जाम करीब सवा घंटा चला।

मेरठ जिले के सकौती में भी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। यहां भाकियू पदाधिकारी राजमार्ग पर बैठ गए, बाद में तहसीलदार को ज्ञापन देकर वहां से लौट गए। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता व मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना ने आज के बंद को पूरी तरह सफल बताया और कहा कि किसानों को कमजोर समझने वाली सरकारों के लिए यह आंदोलन एक सबक रहेगा।

Jamia Tibbia