• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Medical Oxygen Crisis in UP: निजी अस्पतालों पर CM योगी आदित्यनाथ का शिकंजा, होगा ऑक्सीजन के उपयोग का ऑडिट

  • April 25, 2021
Medical Oxygen Crisis in UP: निजी अस्पतालों पर CM योगी आदित्यनाथ का शिकंजा, होगा ऑक्सीजन के उपयोग का ऑडिट
  • Medical Oxygen Crisis in UP वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच में भी डटे रहने के कारण उत्तर प्रदेश में जरूरी संसाधन मिल रहे हैं। इसके बाद भी जमाखोरी और कालाबाजारी के कारण जरूरतमंदों पर मेडिकल ऑक्सीजन तथा जरूरी दवा पहुंच नहीं पा रही है।

लखनऊ । कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच में बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की लगातार सप्लाई के बीच में भी प्रदेश के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की समस्या पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है। मेडिकल ऑक्सीजन की कालाबाजारी तथा जमाखोरी के बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री ने अब ऑक्सीजन के उपयोग का ऑडिट कराने का फैसला लिया है। इसकी कमान अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच में भी डटे रहने के कारण उत्तर प्रदेश में जरूरी संसाधन मिल रहे हैं। इसके बाद भी जमाखोरी और कालाबाजारी के कारण जरूरतमंदों पर मेडिकल ऑक्सीजन तथा जरूरी दवा पहुंच नहीं पा रही है। प्रदेश के बड़े निजी अस्पतालों में पर्याप्त आपूर्ति के बाद भी मेडिकल ऑक्सीजन की कमी होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर बेहद सख्त हैं। उन्होंने अब आइआइटी कानपुर, आइआइएम लखनऊ तथा आइआइटी बीएचयू से बड़े निजी अस्पतालों का ऑडिट कराने का फैसला किया है। इन सभी बड़े निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन का ऑडिट होगा। इन सभी अस्पतालों मे मेडिकल ऑक्सीजन के ऑडिट की मॉनिटरिंग अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी करेंगे। प्रदेश सरकार अब कालाबाजारी व जमाखोरी को बेहद सख्त हो गई है।

कंट्रोल रूम से आक्सीजन सप्लाई पर नियंत्रण: उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की समस्या से निपटने के लिए विशेष कंट्रोल रूम वजूद में आ गया है। गृह विभाग में बने कंट्रोल रूम के जरिए पूरे प्रदेश की ऑक्सीजन सपलई की नब्ज पर नजर रखी जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन सप्लाई के बेहतर प्रबंधन के लिए शुक्रवार को ही डिजिटल प्लेटफार्म ‘ऑक्सीजन मानिटरिंग सिस्टम फार यूपी’ का शुभारंभ किया था। यह व्यवस्था लागू करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को कोविड से बचाव के संबंध में भारत सरकार के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश में शुरू की गई आनलाइन ऑक्सीजन मानीटरिंग व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में यह नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। बिहार, पंजाब, तमिलनाडु, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों ने भी इस नई व्यवस्था में गहरी रूचि दिखाई है। अवस्थी का कहना है कि इस प्रणाली को अन्य राज्यों के भी अपनाने की दशा में ऑक्सीजन की मांग व आपूर्ति को लेकर राज्यों के बीच समन्वय बढ़ेगा। गृह विभाग में ऑक्सीजन की मानिटरिंग के लिए विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। ऑक्सीजन की मांग व आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस कार्य में गृह विभाग को खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा परिवहन विभाग का भी सहयोग मिल रहा है। राज्य सरकार ने इस व्यवस्था का उत्तरदायित्व रोडिक कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपा है। कंपनी के प्रतिनिधि भी लगातार क्रियाशील है। ऑक्सीजन सप्लाई में लगे टैंकर की आनलाइन ट्रैकिंग की व्यवस्था इस पोर्टल के माध्यम से लगातार की जा रही है। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार निकटस्थ ऑक्सीजन वाहन को संबंधित अस्पताल में सप्लाई के लिए भेजा जा रहा है।

 


Post navigation

Prev
Next
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

  • March 26, 2026
ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

  • March 26, 2026
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

  • March 26, 2026
होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

  • March 26, 2026
संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’

संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’

  • March 26, 2026
‘आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने…’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, 2027 चुनाव पर साधा निशाना

‘आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने…’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, 2027 चुनाव पर साधा निशाना

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026
  • ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद March 26, 2026
  • अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’ March 26, 2026
  • होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा March 26, 2026
  • विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी… March 26, 2026
  • संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’ March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez