संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए आमजन का सहयोग जरूरी: महापौर

- सहारनपुर में संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को रवाना करते महापौर संजीव वालिया।
सहारनपुर [24CN] । नगर निगम के महापौर संजीव वालिया ने कहा कि संचारी रोगों से लडऩे के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए सभी की जिम्मेदारी है। महापौर संजीव वालिया आज यहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत जनजागरूकता रैली को रवाना करने से पूर्व सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रिवैम्पिंग केन्द्र नेहरू मार्किट पुराना अस्पताल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने उपस्थितजनों को शपथ दिलाते अभियान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नोडल विभाग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में अभियान को पूरी गति से चलाया जायेंगा। इस अभियान का उदद्ेश्य संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु जनता को जागरूक करना एवं रोगों से कैसे बचा जा सकता है के लियेे प्रेरित करना है तथा पूर्व वर्षों में भी मनाये जाने से प्रदेश में अब संक्रामक रोगों में काफी गिरावट आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बी. एस. सोढी ने कहा कि इस अभियान में जनपद स्तर एवं ब्लॉक पर एएनएम, आशा एवं आंगनवाडी के सहयोग से चलाया जायेगा। जनमानस की भागीदारी एवं सहयोग से संचारी रोगों पर पूर्ण नियंत्रण पाया जा सकता है। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर इस अभियान में संचारी रोग से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार- प्रसार (बेनर, पम्पलेट एवं माकिंग आदि) के लिये समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है।
जिला मलेरिया अधिकारी सहारनपुर श्रीमती शिवांका गौड कहा कि ग्राम में प्रात: समय में प्रभात फेरी का आयोजन, साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जन-जागरण के लिये प्रचार प्रसार, प्रधान वीएचएसएनसी के माध्यम से संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोकथाम हेतु ‘क्या करें क्या न करें’ का सघन प्रचार-प्रसार किया जाएगा। समस्त ब्लाकों पर अभियान का शुभारम्भ विधायक, ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान द्वारा किया जायेगा। इस दौरान नुक्कड नाटक का भी आयोजन किया गया। रैली में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय यादव, डीटीओ डा. राजेश जैन, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवाँका गौड, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुनाल जैन, एपिडेमियोलोजिस्ट डा. पंकज कुमार, पशुपालन विभाग से डा. राजीव कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा त्रिपाठी, कु. अंजू वीडीडी कन्शलटैन्ट, धर्मेन्द्रपाल सिंह एमआई, कु. शिवानी एमआई, अरविन्द एआर्रआ, पवन कुमार, एआरओ, राजेश रोहिला आदि के साथ ही विभिन्न विभाग जैसे पशुपालन विभाग, पंचायत विभाग, नगर निगम आदि की गाडिया, फोगिंग मशीन के वाहन तथा आशा, आगंनवाडी कार्यकत्री, एएनएम भी शामिल रही।
यह भी पढे >> कंगना रनोट एक बार फिर आईं मुश्किलों में, एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट (24city.news)