• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

प्रयागराज में चार लोगों की हत्या पर मायावती व अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा

  • November 27, 2021
प्रयागराज में चार लोगों की हत्या पर मायावती व अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा
  • बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज के हत्याकांड को लेकर शनिवार को ट्वीट किया है। दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

लखनऊ। प्रयागराज के फाफामऊ में दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के बाद अब राजनीति चरम पर है। कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज के हत्याकांड को लेकर शनिवार को ट्वीट किया है। दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा योगी आदित्यनाथ सरकार भी समाजवादी पार्टी के नक्शेकदम पर चल रही है। प्रयागराज की घटना यूपी की कानून व्यवस्था का सच बता रही है। बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शे कदम पर चल रही है। प्रयागराज में अभी हाल ही में दबंगों ने एक दलित परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। जो बता रही है कि यूपी में कानून की क्या व्यवस्था है। योगी आदित्यनाथ सरकार के सारे दावों की इस घटना ने पोल खोल दी है। मायावती ने कहा कि सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

jagran

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि इस घटना के बाद सबसे पहले बाबूलाल भांवरा के नेतृत्व में पहुंचे बसपा के प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है। जिसके कारण ही यह घटना भी हुई है। बसपा की मांग है कि प्रदेश सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्रवाई करे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद के फाफामऊ में दबंगों ने चार दलितों की हत्या कर दी है। यह घटना तो दलित विरोधी भाजपा सरकार पर एक और बदनुमा दाग है। घोर निंदनीय। उम्मीद है यह सभी अपराधी बिना चश्मे के भी दिख जाएंगे।

jagran

प्रयागराज में मंगलवार को एक दलित परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। इनके शव मंगलवार को मिले थे। परिवार के लोगों का आरोप है कि नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पर हत्या, दुष्कर्म, पाक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर फाफामऊ राम केवट पटेल सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

  • March 5, 2026
‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

  • March 5, 2026
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

  • March 5, 2026
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

  • March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

  • March 5, 2026
ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार March 5, 2026
  • पुलिस ने पकड़ा एक शातिर नशा तस्कर March 5, 2026
  • संस्कारशाला कार्यक्रम में बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां, फूलों की होली से बना भक्तिमय माहौल March 5, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित गौकश, दूसरा फरार March 5, 2026
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, जनपद में छाई रंगों की खुमारी March 5, 2026
  • नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर March 5, 2026
  • इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी March 5, 2026
  • बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह March 5, 2026
  • शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez