‘बुर्के से नहीं मुस्लिम महिलाओं से खौफ…’, नवनीत राणा के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

‘बुर्के से नहीं मुस्लिम महिलाओं से खौफ…’, नवनीत राणा के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर पर निशाना साधते हुए मुस्लिम महिलाओं को लेकर जो टिप्पणी की उस पर सियासत गर्मा गई है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके बयान पर पलटवार किया और कहा कि नवनीत राणा को बुर्के से नहीं मुस्लिम महिलाओं से परेशानी है. वो खुद एक महिला हैं और उन्हें किसी भी संप्रदाय की महिला के खिलाफ ऐसा नहीं बोलना चाहिए.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा हुमायूं कबीर के बयान पर बीजेपी की पूर्व सांसद नवनीत राणा जो कह रही है कि बुर्के वाली ना मुख्यमंत्री बन सकती और ना मेयर बन सकती है, दरअसल उनको डर और खौफ मुस्लिम महिलाओं से है. चूंकि मुस्लिम महिलाएं बंगाल में टैक्टिस के अपनाते हुए वोट करती हैं, तो नवनीत राणा को डर उन बुर्कापोश महिलाओं से है.

नवनीत राणा मुस्लिम महिलाओं से परेशानी

मौलाना ने कहा कि नवनीत राणा ख़ुद एक महिला हैं और उन्हें किसी भी संप्रदाय की महिला हो उनके बारे में ऐसा नहीं बोलना चाहिए, उनको इतिहास देखना चाहिए, ना जाने कितनी ऐसी महिलाएं आज भी हैं जो मेयर हैं.. उदाहरण के तौर पर मालेगांव की मैं बात करूं, वो उनके ही राज्य में ये शहर आता है, वो जाकर देख लें. और इसके अलावा खुद असम में फातिमा नाम की महिला वहां की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं.

इसके और भी बहुत सारी मिसालें दी जा सकती हैं जो मुस्लिम महिला, एमपी भी रही, मुख्यमंत्री भी रहीं और आज भी बड़े-बड़े पदों पर वो बैठी हुई हैं. तो नवनीत राणा को जो परेशानी हो वो बुर्के से नहीं है उनको परेशानी मुस्लिम महिलाओं से हैं क्योंकि बंगाल में वो टैक्टिस अपनाती है और वोट करती हैं.

बुर्केवाली महिलाओं को लेकर दिया बयान

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी नेता नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोलते हुए निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे सपने देख रहे हैं जो कभी पूरे नहीं हो सकते. उन्हें ऐसी बातें करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए.

नवनीत राणा ने कहा कि भले ही कबीर के वंश की सात पुश्ते आ जाएं लेकिन, कोई बुर्का पहनने वाली न तो राज्य में सीएम बन सकती है न तो मेयर और न ही उनके खेमे का कोई व्यक्ति कभी मुख्यमंत्री बन सकता है.