• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मनीष तिवारी ने अपनी किताब से बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, मनमोहन सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

  • November 23, 2021
मनीष तिवारी ने अपनी किताब से बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, मनमोहन सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
  • सलमान खुर्शीद की किताब के बाद अब मनीष तिवारी की किताब ने कांग्रेस की मुश्‍किलों को बढ़ाने का काम किया है। मनीष तिवारी ने अपनी किताब में यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने लिखा है कि मुंबई हमले के बाद कांग्रेस की सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए थी।

नई दिल्‍ली । पहले से ही बुरी स्थिति में पहुंच चुकी कांग्रेस अब अपने ही नेताओं के दिए जख्‍म को सहने को मजबूर हो रही है। कांग्रेस की अंदरूणी लड़ाई भी किसी से छिपी नहीं है। पहले से ही अध्‍यक्ष के मुद्दे को लेकर पार्टी दो खेमों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। पार्टी की इस खराब स्थिति को और बदतर करने में अब मनीष तिवारी ने भी अपनी बड़ी भूमिका अदा की है। दरअसल, उन्‍होंने एक किताब लिखी है। इस किताब में उन्‍होंने कांग्रेस की मनमोहन सरकार की जबरदस्‍त आलोचना की है। ये आलोचना पाकिस्‍तान द्वारा मुंबई में हमला कराए जाने और कांग्रेस की सरकार द्वारा उसको जवाब न दिए जाने के मुद्दे पर की गई है।

अपनी किताब में उन्‍होंने इसको तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार की नाकाम बताया है। उन्‍होंने ये भी लिखा है कि भारत को पाकिस्‍तान के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। भारत सरकार द्वारा कार्रवाई न करना उसकी कमजोरी की निशानी थी। उन्‍होंने अपनी ही सरकार की आलोचना करते हुए यहां तक लिखा है कि जब पाकिस्‍तान को निर्दोषों का खून बहाने पर कोई दुख नहीं हुआ तो वहां पर चुप रहकर संयम दिखाना कोई ताकत नहीं थी, बल्कि ये कमजोरी की निशानी थी। 26/11 के बाद भारत को पाकिस्‍तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

 

jagran

उन्‍होंने मुंबई में हुए 26/11 हमले की तुलना अमेरिका में हुए 9/11 हमले से की है। बता दें कि 9/11 के हमले के बाद ही अमेरिका ने अफगानिस्‍तान में कदम रखा था और वहां की धरती बमों की गूंज से थरथरा उठी थी। मनीष तिवारी की इस किताब के बाद भाजपा ने भी भी कांग्रेस को घेरने की शुरुआत कर दी है। बता दें कि कांग्रेस के अंदर पहले से ही सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर दोफाड़ हो रखी है। इस पर मनीष तिवारी की किताब ने पार्टी की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है। अपनी किताब में उन्‍होंने ये भी लिखा है कि मुंबई हमले के बाद भारतीय वायु सेना पाकिस्‍तान में कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन तत्‍कालीन यूपीए सरकार ने उसको ऐसा करने की इजाजत नहीं दी थी।

jagran

मनीष तिवारी ने अपनी इस किताब का नाम ’10 Flash Points; 20 Years – National Security Situations that Impacted India’रखा है। उनकी ये किताब जल्‍द ही मार्केट में आ जाएगी। अपने एक ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि ये किताब यूपीए सरकार की दो दशकों के दौरान थामी चुप्‍पी पर है। गौरतलब है कि मुंबई हमले के दौरान भी कांग्रेस की बड़ी वजीहत हुई थी, जिसकी वजह तत्‍कालीन गृह मंत्री शिवराज पाटिल बने थे। उस वक्‍त आरोप लगा था कि मुंबई आतंकी हमले से दहलती रही हो शिवराज पाटिल विभिन्‍न कार्यक्रमों में जाने के लिए केवल अपने कपड़े ही बदलते रहे थे।

 


Post navigation

Prev
Next
Gen Z के कॉन्फिडेंस के मुरीद हुए पीएम मोदी, कहा- ‘आपकी पीढ़ी हमें नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी’

Gen Z के कॉन्फिडेंस के मुरीद हुए पीएम मोदी, कहा- ‘आपकी पीढ़ी हमें नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी’

  • December 26, 2025
‘मुझे यह पता नहीं था कि…’ संजय निषाद का जिक्र कर कुमार विश्वास ने सीएम योगी के सामने कह दी बड़ी बात

‘मुझे यह पता नहीं था कि…’ संजय निषाद का जिक्र कर कुमार विश्वास ने सीएम योगी के सामने कह दी बड़ी बात

  • December 26, 2025
इसमें कोई गलत बात कहां? BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर बोले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

इसमें कोई गलत बात कहां? BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर बोले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

  • December 26, 2025
Donald Trump का बड़ा ऐलान: नाइजीरिया में ISIS के खिलाफ अमेरिका का ‘शक्तिशाली हमला’, ईसाइयों की रक्षा का दावा

Donald Trump का बड़ा ऐलान: नाइजीरिया में ISIS के खिलाफ अमेरिका का ‘शक्तिशाली हमला’, ईसाइयों की रक्षा का दावा

  • December 26, 2025
स्टीव स्मिथ को बिल्कुल समझ में नहीं आई गेंद, सीधे मिडिल स्टंप से टकराई बॉल

स्टीव स्मिथ को बिल्कुल समझ में नहीं आई गेंद, सीधे मिडिल स्टंप से टकराई बॉल

  • December 26, 2025
8 राज्यों में बेहद घने कोहरे की चेतावनी, यूपी के 9 जिलों में रेड अलर्ट, जानें अपने इलाके में मौसम का हाल

8 राज्यों में बेहद घने कोहरे की चेतावनी, यूपी के 9 जिलों में रेड अलर्ट, जानें अपने इलाके में मौसम का हाल

  • December 26, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • Gen Z के कॉन्फिडेंस के मुरीद हुए पीएम मोदी, कहा- ‘आपकी पीढ़ी हमें नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी’ December 26, 2025
  • ‘मुझे यह पता नहीं था कि…’ संजय निषाद का जिक्र कर कुमार विश्वास ने सीएम योगी के सामने कह दी बड़ी बात December 26, 2025
  • इसमें कोई गलत बात कहां? BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर बोले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह December 26, 2025
  • UP में ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर पंकज चौधरी की नसीहत अखिलेश को नहीं आई रास, योगी पर भी साधा निशाना December 26, 2025
  • राजस्थान के चौमूं में मस्जिद के बाहर बवाल, हिरासत में शख्स बोला- मैं कसम खाता हूं कि… December 26, 2025
  • Donald Trump का बड़ा ऐलान: नाइजीरिया में ISIS के खिलाफ अमेरिका का ‘शक्तिशाली हमला’, ईसाइयों की रक्षा का दावा December 26, 2025
  • मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने को लेकर बवाल, मुस्लिमों ने किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले December 26, 2025
  • ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर BJP नाराज, पंकज चौधरी ने दी नसीहत, नकारात्मक राजनीति से रहें दूर December 26, 2025
  • स्टीव स्मिथ को बिल्कुल समझ में नहीं आई गेंद, सीधे मिडिल स्टंप से टकराई बॉल December 26, 2025
  • 8 राज्यों में बेहद घने कोहरे की चेतावनी, यूपी के 9 जिलों में रेड अलर्ट, जानें अपने इलाके में मौसम का हाल December 26, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez