मंडलायुक्त ने किया निगम के सैनेटाइजेशन अभियान का औचक निरीक्षण

मंडलायुक्त ने किया निगम के सैनेटाइजेशन अभियान का औचक निरीक्षण
AV Rajamouli
  • सहारनपुर में नगर स्वास्थय अधिकारी से सैनेटाइजेशन की जानकारी लेने जाते मंडलायुक्त राजामौलि।

सहारनपुर [24CN] । मंडलायुक्त ए वी राजामौली ने शनिवार की दोपहर नगर निगम द्वारा कराये जा रहे सैनेटाइजेशन का जनकपुरी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने लॉकडाउन के समय में व्यापक रुप से सैनेटाइजेशन अभियान को पूरे महानगर में चलाने के आदेश दिए। मंडलायुक्त ने हकीकत नगर श्मशान का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन डी पी सिंह व नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन मौजूद रहे। नगर निगम ने शनिवार को भी हसन चौक से सैनेटाइजेशन अभियान शुरु किया और महानगर में चूना, मेलाथियान आदि का छिडक़ाव कराया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में नगर निगम द्वारा शनिवार को हसनपुर चौक से सैनेटाइजेशन अभियान की शुरुआत की गयी। शहर के पांच सामान्य वार्डो तथा दो हॉट स्पॉट वाले वार्डो के अलावा एक अन्य वाहन द्वारा सरकारी इमारतों कलक्ट्रेट, कचहरी, आफिसर्स कॉलोनी, नगर निगम आदि को सैनेटाइज किया गया। इसके अतिरिक्त महानगर में हैंड स्प्रे मशीनों द्वारा भी मोहल्ले-गलियों को सैनेटाइज कराया गया। निगम ने सभी प्रमुख मार्गो व वार्डो में चूना, मेलाथियान व एंटी लार्वा आदि का भी छिडक़ाव कराया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कल रविवार को नगर निगम द्वारा पूरे महानगर में ‘मिशन सैनेटाइजेशनÓ अभियान चलेगा। इसके अलावा विशेष सफाई , चूना व मेलाथियान का छिडक़ाव और फॉगिंग अभियान भी चलाया जायेगा। इस बीच फतेहपुर कोविड हस्पताल का निरीक्षण कर लौट रहे मंडलायुक्त ए वी राजामौली ने नगर निगम द्वारा जनकपुरी क्षेत्र में किये जा रहे सैनेटाइजेशन अभियान का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर मौजूद नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन से पूछा कि कितने वार्डो में किस प्रकार सैनेटाइजर का छिडक़ाव कराया जा रहा है? एक वाहन पर कितने कर्मचारी तैनात रहते हैं? किस केमिकल का छिडक़ाव किया जा रहा है? कितने प्रतिशत का छिडक़ाव कराया जा रहा है? इसका प्रभाव कितनी देर रहता है? सभी सवालों के संतोषजनक उत्तर मिलने पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि अभी बाजारों में भीड़ हैं लेकिन आज रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक बाजार बंद रहने पर पूरे महानगर में अच्छी तरह सैनेटाइजेशन कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित वार्ड 16 व 48 में दो बार सैनेटाइजेशन कराया जाए। इसके बाद मंडलायुक्त हकीकत नगर श्मशान पर पहुंचे और वहां लकडिय़ों की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नगरायुक्त को व्यवस्थाओं पर पूरी तरह नजर रखने के निर्देश दिए।

Jamia Tibbia