• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पेगासस फोन टैपिंग मामले में ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, दो पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच आयोग का किया गठन

  • July 26, 2021
पेगासस फोन टैपिंग मामले में ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, दो पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच आयोग का किया गठन
  • दिल्ली रवाना होने से पहले ममता ने किया बड़ा एलानसुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के दो पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन। ममता ने कहा कि पेगासस के नाम पर न्यायालय से लेकर सभी को नजरबंदी करके रखा है। उन्हें विश्वास था कि केंद्र सरकार जांच कराएगी।

कोलकाता। कथित पेगासस जासूसी मामले में जारी सियासत के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को जांच आयोग का गठन करने की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट एवं कलकत्ता हाई कोर्ट के दो पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया गया है। चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना होने से पहले ममता की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ममता ने इसका एलान किया।

गौरतलब है कि बंगाल पहला राज्य है, जहां इस मामले में जांच आयोग का गठन किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली रवाना होने से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। ममता ने कहा कि पेगासस के नाम पर न्यायालय से लेकर सभी को नजरबंदी करके रखा है। उन्हें विश्वास था कि केंद्र सरकार जांच कराएगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी अनुरोध किया था कि वह पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल करके नेताओं, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों आदि को निशाना बनाने वाले कथित जासूसी प्रकरण का संज्ञान ले।

ममता ने कहा कि उनके आह्वान के बाद भी केंद्र सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। इस कारण उन्हें बाध्य होकर यह निर्णय लेना पड़ा है। ममता ने दावा किया, ‘हमारे फोन भी टैप किए जा रहे हैं। न केवल टेप किए जा रहे हैं..यह एक रिकॉर्डर की तरह है। विपक्ष के सारे नेता जानते हैं कि हमारे फोन टेप किए जा रहे हैं।’

ममता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच की जाएगी। वह देखेंगे कि कौन हैकिंग कर रहा है और कैसे कर रहा है और किस तरह से सभी का मुंह बंद कर दिया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य और न्यायाधीश मदन भीमराव लोकुर के नेतृत्व में जांच आयोग का गठन किया गया है। लोकुर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं।

ममता ने सुप्रीम कोर्ट से जांच का किया था अनुरोध

बता दें कि इसके पहले ममता ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था कि वह पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल करके नेताओं, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों आदि को निशाना बनाने वाले कथित जासूसी प्रकरण का संज्ञान ले।

ममता ने अपने फोन के कैमरे पर चिपका दिया है टेप

बता दें कि इसके पहले मुख्यमंत्री ने अपने फोन के कैमरे पर मोदी सरकार द्वारा कथित जासूसी के विरोध में हाल में टेप चिपका दिया था। दरअसल ममता व उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी (उनके भतीजे) और प्रशांत किशोर (चुनाव रणनीतिकार) की कथित जासूसी को लेकर हमलावर हैं। तृणमूल पेगासस के मुद्दे पर लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रही है और पार्टी के सांसद लगातार सदन में भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
‘चुनाव खर्च की सीमा तय हो’, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब

‘चुनाव खर्च की सीमा तय हो’, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब

  • February 26, 2026
‘सात फीसदी वोट वाली AIMIM सपा की दुकान…’, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

‘सात फीसदी वोट वाली AIMIM सपा की दुकान…’, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

  • February 26, 2026
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, होली से पहले मिलेगा वेतन और पेंशन

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, होली से पहले मिलेगा वेतन और पेंशन

  • February 26, 2026
‘सपा का चाल-चरित्र और चेहरा दलित विरोधी’, मायावती का तंज- PDA दिवस मनाना सिर्फ नाटकबाजी

‘सपा का चाल-चरित्र और चेहरा दलित विरोधी’, मायावती का तंज- PDA दिवस मनाना सिर्फ नाटकबाजी

  • February 26, 2026
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में होगा नार्को टेस्ट! अग्रिम जमानत अर्जी पर HC में सुनवाई कल

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में होगा नार्को टेस्ट! अग्रिम जमानत अर्जी पर HC में सुनवाई कल

  • February 26, 2026
PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले इकलौते नेता बने; कई वर्ल्ड लीडर्स को छोड़ा पीछे

PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले इकलौते नेता बने; कई वर्ल्ड लीडर्स को छोड़ा पीछे

  • February 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘चुनाव खर्च की सीमा तय हो’, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, मांगा जवाब February 26, 2026
  • ‘जवाहरलाल नेहरू के कार्यालय में सक्रिय थे विदेशी जासूस’, संबित पात्रा का दावा, AI समिट विवाद के बीच BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला February 26, 2026
  • ‘सात फीसदी वोट वाली AIMIM सपा की दुकान…’, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा February 26, 2026
  • सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, होली से पहले मिलेगा वेतन और पेंशन February 26, 2026
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को ऑनलाइन कंटेंट और बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए- IT मंत्री अश्विनी वैष्णव February 26, 2026
  • ‘सपा का चाल-चरित्र और चेहरा दलित विरोधी’, मायावती का तंज- PDA दिवस मनाना सिर्फ नाटकबाजी February 26, 2026
  • AI Summit को बदनाम करने के लिए दी 40 हजार की सुपारी, BJP का आरोप- कांग्रेस ने रची खुंखार साजिश February 26, 2026
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में होगा नार्को टेस्ट! अग्रिम जमानत अर्जी पर HC में सुनवाई कल February 26, 2026
  • ‘कनाडा में अपराधों से भारत का लेना-देना नहीं,’ PM कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान February 26, 2026
  • टैरिफ के बाद ट्रंप की ‘थर्ड कंट्री’ डिपोर्टेशन पॉलिसी भी हुई गैरकानूनी, कोर्ट ने फैसले को दिया रद्द करने का आदेश February 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez