• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भवानीपुर उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया, भाजपा ने प्रियंका को बनाया उम्मीदवार

  • September 10, 2021
भवानीपुर उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया, भाजपा ने प्रियंका को बनाया उम्मीदवार
  • भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को मतदान होना है। भवानीपुर उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी ने नामांकन दाखिल किया भवानीपुर में ममता को टक्कर देंगी प्रियंका टिबरेवालभवानीपुर के अलावा दो और विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भी भाजपा ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की।

कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भवानीपुर उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। ममता नामांकन पत्र दाखिल करने अलीपुर सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान ममता के साथ मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ममता बनर्जी ने 2011 और 2016 में भवानीपुर सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन 2021 में वह भवानीपुर की बजाय नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ीं जहां सुवेंदु अधिकारी से हार गई थीं। अब सीएम बने रहने के लिए उनका विधायक के तौर पर चुना जाना जरूरी है। इसीलिए ममता भवानीपुर में अपनी परंपरागत सीट से उपचुनाव लड़ रही हैं।

बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होगा। भाजपा ने इस सीट से प्रियंका टिबरेवाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस इस सीट से उम्मीदवार नहीं उतारेगी। वहीं वाममोर्चा ने भवानीपुर विधानसभा सीट से माकपा नेता श्रीजीब विश्वास को उम्मीदवार बनाया है। भवानीपुर के साथ ही 30 सितंबर को बंगाल के शमशेरगंज और जंगीपुर सीटों के लिए भी चुनाव होंगे। वोटों की गिनती तीन अक्टूबर को होगी।

जानकारी हो कि बंगाल में भवानीपुर सीट पर उपचुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वकील प्रियंका टिबरेवाल को उतारने का फैसला किया है। भाजपा ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर भवानीपुर सीट से उम्मीदवार के रूप में प्रियंका के नाम की घोषणा की। वैसे पहले से उनके नाम की चर्चा चल रही थी। प्रियंका बंगाल हिंसा पीड़ितों का केस लड़ रही हैं। ममता के मुकाबले प्रियंका को उतारकर भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह मुख्यमंत्री को कड़ी टक्कर देने जा रही है। साथ ही महिला के खिलाफ महिला उम्मीदवार को ही उतारकर भाजपा ने बड़ा दांव चला है।

जानकारी हो कि, भवानीपुर के अलावा दो और विधानसभा सीटों जंगीपुर और शमशेरगंज विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भी भाजपा ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। जंगीपुर से सुजीत दास जबकि शमशेरगंज से मिलन घोष को ही पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वैसे इन दोनों सीटों के लिए सिर्फ औपचारिकतावश प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई है, क्योंकि दोनों का नामांकन पहले ही हो चुका है। गौरतलब है कि मार्च- अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इन दोनों सीटों पर कोविड-19 के कारण के एक-एक प्रत्याशी की मौत के कारण चुनाव को टाल दिया गया था।

इधर, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा ने उन्हें नंदीग्राम में हराया, पार्टी इस सीट पर भी उन्हें हराएगी। बता दें कि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में ममता भवानीपुर की बजाय नंदीग्राम से चुनाव लड़ी थी जहां सुवेंदु ने उन्हें करीबी मुकाबले में हरा दिया था। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता का उपचुनाव जीतना जरूरी है। वहीं, ममता को भवानीपुर में पटकी देने के लिए भाजपा भी पूरे दमखम के साथ जुट गई है। भवानीपुर समेत बंगाल में तीनों विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को चुनाव होने हैं।

चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में लगातार अदालत में ममता सरकार को घेरती रही हैं प्रियंका

दरअसल, भाजपा ने भवानीपुर से ममता के खिलाफ जिस प्रियंका टिबरेवाल को प्रत्याशी बनाया है, वह भले ही राष्ट्रीय स्तर पर कम चर्चित हों लेकिन बंगाल में वकील के रूप में वह जाना पहचाना नाम हैं। राज्य में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में वह लगातार अदालत में ममता सरकार को घेरती रही हैं। पेशे से वकील टिबरेवाल भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रह चुकी हैं। बाबुल की सलाह के बाद ही वह अगस्त 2014 में भाजपा में शामिल हुई थी।

वैसे सूत्रों का कहना है कि भवानीपुर से भाजपा की पहली पसंद प्रियंका नहीं थीं। पार्टी उतारना तो बड़ा चेहरा चाहती थी ताकि इस चुनाव को नंदीग्राम जैसा रंग दिया जा सके, लेकिन सभी बड़े नेताओं ने ममता के खिलाफ उतरने से इन्कार कर दिया।पार्टी ने विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल होने वाले दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से भी संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया। हालांकि नंदीग्राम में ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर से भी लड़ना चाहते थे, पर उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली।

विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से हार चुकी हैं प्रियंका

वैसे प्रियंका टिबरेवाल को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भी कोलकाता की इंटली सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन तृणमूल के स्वर्ण कमल ने उन्हें 58,257 वोटों के बड़े अंतर से हाराया था। प्रियंका को साल 2015 में ‌‌भाजपा ने कोलकाता नगर निगम चुनाव में भी वार्ड नंबर 58 से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पार्षद के चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अगस्त 2020 में भाजपा ने प्रियंका को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। वे दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं और चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों में सक्रिय रूप से पार्टी का सहयोग कर रही हैं।

ममता के खिलाफ आसान नहीं है लड़ाई

इधर, राजनीतिक जानकारों की मानें तो भवानीपुर में ममता के खिलाफ लड़ाई आसान नहीं है। यह उनका गृह क्षेत्र होने के साथ परंपरागत सीट भी है। इससे पहले ममता 2011 व 2016 में भवानीपुर से बड़े अंतर से चुनाव जीत चुकी हैं। इससे पहले कांग्रेस ने ममता के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया है। वहीं, 2021 के विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट पर टीएमसी के शोभनदेव चट्‌टोपाध्याय ने 28 हजार वोटों के अंतर से भाजपा के उम्मीदवार व अभिनेता रूद्रनील घोष को हराया था।

 


Post navigation

Prev
Next
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

  • April 11, 2026
‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

  • April 11, 2026
‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

  • April 11, 2026
संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

  • April 11, 2026
SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

  • April 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026
  • ‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया April 11, 2026
  • संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है। April 11, 2026
  • बंगाल में बीजेपी की लहर से टीएमसी पर हमला, पीएम मोदी बोले- गुंडों-भ्रष्टाचारियों पर होगा एक्शन April 11, 2026
  • “विश्वगुरु” की विदेश नीति फेल? जयराम रमेश ने अमेरिका-ईरान वार्ता पर मोदी सरकार को घेरा April 11, 2026
  • SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर April 11, 2026
  • दिल्ली सरकार ने जारी किया EV पॉलिसी 2026 का ड्राफ्ट, इलेक्ट्रिक वाहन खरीद पर मिलेगी भारी छूट April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez