जनविरोधी है भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार: मजीठिया

सहारनपुर [24CN]। पंजाब सरकार के मंत्री स. सुखजिंदर लाली मजीठिया के बेटे आशु आकाश मजीठिया का सहारनपुर आगमन पर कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री मजीठिया ने कांग्रेसजनों से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। पंजाब सरकार के मंत्री स. सुखजिंदर लाली मजीठिया के बेटे आशु आकाश मजीठिया व स. जग्गा मजीठिया आज चकरौता रोड स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जावेद साबरी के आवास पर पहुंचे, जहां जावेद साबरी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान आशु आकाश मजीठिया ने केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों को जनविरोधी बताते हुए सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने गत दिवस हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष स. नवजोत सिंह सिद्धू के साथ स्थानीय कांग्रेसजनों द्वारा किए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। इसलिए कांग्रेसजन पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ काम करें। इस दौरान बहार खान, पार्षद नसीम अंसारी, अलाउद्दीन खान, आलिम आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।