वर्ली हिट एंड रन केस में मुख्य आरोपी मिहिर शाह अरेस्ट, मुंबई पुलिस ने कसा शिकंजा

मुंबईः मुंबई पुलिस ने वर्ली हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर शाह घटना के बाद से फरार था। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।