प्रकृति को संतुलित कर मां भगवती करती सृष्टि का कल्याण

- सहारनपुर में मां भगवती का पंचामृत स्नान कराते श्रद्धालु।
सहारनपुर [24CN]। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती प्रकृति को संतुलित कर सृष्टि का कल्याण करती है। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज यहां राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में द्वितीय नवरात्रे को मां भगवती महाकाली का पंचामृत स्नान के बाद श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के रूप में मां आदि शक्ति की पूजा लोक कल्याण हेतु की गई।
उन्होंने कहा कि मांग भगवती की नवरात्र में पूजा विशेष फलदायी है। उन्होंने कहा कि मां आदि शक्ति प्रकृति को संरक्षित कर जीव एवं जगत का कल्याण करती है। मां भगवती के स्वरूप जीव के जीवन नवसृजन कर जीव को शक्ति प्रदान कर परम कल्याण एवं मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। इस अवसर पर पं. ऋषभ शर्मा, पं. योगेश तिवारी, अरूण स्वामी, मेहर चंद जैन, सागर गुप्ता, अश्विनी काम्बोज, सोनिया, बाला, बबीता, ललतेश, वर्षा, किरण, प्रभा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।