मंत्रोच्चारण के साथ किया भगवान श्रीराम का राजतिलक

मंत्रोच्चारण के साथ किया भगवान श्रीराम का राजतिलक
  • सहारनपुर में भगवान श्रीराम का राजतिलक करते समिति पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। रेलवे नाटक क्लब रामलीला के तत्वावधान में आयोजित दशहरा महोत्सव में मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। रेलवे रोड नाटक क्लब के तत्वावधान में आयोजित दशहरा महोत्सव में सुंदर झांकियां निकाली गई। तत्पश्चात राम-रावण का युद्ध हुआ जिसमें श्रीराम द्वारा रावण को मारकर असत्य पर सत्य की जीत का पर्व मनाया। इस दौरान रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की आरती कर उनका राजतिलक किया। इस दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी भारत कर्णवाल व पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने भगवान श्रीराम की आरती कर राजतिलक किया तथा देश व शहर में खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान रवि जुनेजा, संजीव शर्मा, पंकज बजाज, कपिल शर्मा, मोनू कोहली, अजय खटाना समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।