• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lockdown 2021 Extension: LG-सीएम की अहम बैठक आज, अरविंद केजरीवाल कर सकते हैं कई कड़े नियमों का एलान

  • April 19, 2021
Lockdown 2021 Extension: LG-सीएम की अहम बैठक आज, अरविंद केजरीवाल कर सकते हैं कई कड़े नियमों का एलान
Delhi CM Arvind Kejriwal
  • Lockdown 2021 Extension सोमवार दोपहर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपराज्यपाल के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद CM अरविंद केजरीवाल खुद डिजिटल पत्रकार वार्ता करके कई सख्त प्रतिबंधों का एलान कर सकते हैं।

नई दिल्ली । दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे बेतहाशा मामलों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सरकार और भी कई बड़े और कड़े फैसले ले सकती है।  इस बाबत बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपराज्यपाल के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल खुद डिजिटल पत्रकार वार्ता करके कई सख्त प्रतिबंधों का एलान कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि लॉकडाउन तो नहीं लगाया जाएगा, लेकिन लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई जा सकती हैं, जैसी महाराष्ट्र में लगाई गई है।

उधर, दिल्ली में रविवार को रिकॉर्ड 25,462 नए मामले आए हैं, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक हैं। दो दिनों में ही 49,837 मरीज मिल चुके हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद 75 हजार पहुंच गई है। मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 161 मरीजों की मौत हो गई। थोड़ी राहत की बात यह है कि पहली बार एक दिन में 20,159 मरीज ठीक भी हुए।

कोरोना का विस्फोट लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। संक्रमण दर बढ़कर 30 फीसद के करीब पहुंच चुकी है। कोरोना की जांच कराने वाला करीब हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले 25 हजार के पार पहुंच गए हैं। कोरोना का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा है कि पिछले पांच दिन में ही एक लाख तीन हजार 304 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान 685 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल आठ लाख 53 हजार 460 मामले आ चुके हैं। जिसमें से सात लाख 66 हजार 398 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर 90.12 फीसद से घटकर 89.79 फीसद हो गई है। मृतकों की संख्या 12,121 हो गई है। फिर भी मृत्यु दर 1.47 फीसद से घटकर 1.42 फीसद पर आ गई है। मौजूदा समय में 74,941 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 13,887 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 558 व कोविड हेल्थ सेंटर में 96 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 34,398 हो गई है।

 


Post navigation

Prev
Next
महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू

महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू

  • March 24, 2026
AIMIM ने मायावती के साथ गठबंधन की जताई इच्छा, सरकार बनाने का ‘फॉर्मूला’ भी तैयार

AIMIM ने मायावती के साथ गठबंधन की जताई इच्छा, सरकार बनाने का ‘फॉर्मूला’ भी तैयार

  • March 24, 2026
Puch AI मामले में सीएम योगी के बयान के बाद अखिलेश यादव बोले- जो कंपनी 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट…

Puch AI मामले में सीएम योगी के बयान के बाद अखिलेश यादव बोले- जो कंपनी 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट…

  • March 24, 2026
‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता

‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता

  • March 24, 2026
‘किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल

‘किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल

  • March 24, 2026
दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान

दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान

  • March 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत March 24, 2026
  • महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू March 24, 2026
  • AIMIM ने मायावती के साथ गठबंधन की जताई इच्छा, सरकार बनाने का ‘फॉर्मूला’ भी तैयार March 24, 2026
  • Puch AI मामले में सीएम योगी के बयान के बाद अखिलेश यादव बोले- जो कंपनी 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट… March 24, 2026
  • ‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता March 24, 2026
  • ‘किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल March 24, 2026
  • AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ‘देश कानून से चलता है’ March 24, 2026
  • दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान March 24, 2026
  • हिंदू, सिख और बौद्ध के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों को नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला March 24, 2026
  • ‘प्रवासी मजदूरों का ख्याल रखने के लिए राज्य सरकारें करें खास इंतजाम’, राज्यसभा में बोले PM मोदी March 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez