Live UP MLC Chunav 2020: दाेपहर 2 बजे तक मतदान की गति पे पकड़ी कुछ रफ्तार

आगरा । आगरा मंडल एमएलसी चुनाव काेे मतदान मंगलवार सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गया है। आगरा समेत, फीरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी और कासगंज में कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान हो रहा है। आगरा जिले के कुल 84 बूथों में वोट डाले जा रहे हैं। दोनों सीटों के लिए हो रहे मतदान में सुबह अलग नजारा नजर आ रहा। आधे घंटे के भीतर कहीं एक भी वोट नहीं पड़ा तो कहीं तीन से चार वोटर पहुंचे। हर बूथ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले दो घंटे में आगरा मंडल के 12 जिलों में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत आगरा में सर्वाधिक कासगंज में रहा है। खंड स्नातक की अपेक्षा खंड शिक्षक में मतदान का आंकड़ा अच्छा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव में 11 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं हर बूथ में माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है।
आगरा मंडल में आने वाले 12 जिलों में मतदान का प्रतिशत ( 2 बजे)
(खंड स्नातक) (खंड शिक्षक)
1. आगरा – 19.85 49.66
2. मथुरा – 24.20 45.28
3. फीरोजाबाद – 23.43 58.06
4. मैनपुरी- 26.53 54.84
5. अलीगढ़ – 24.21 50.50
6. हाथरस – 25.47 44.71
7. कासगंज – 28.11 62.15
8. एटा – 25.67 61.89
9. इटावा- 20.41 41.16
10. औरेया- 19.58 57.99
11. कन्नौज- 22.43 66.23
12. फर्रुखाबाद- 23.13 61.60
फीरोजाबाद की में हो रहा 52 बूथाें पर मतदान
फीरोजाबाद में 52 बूथों पर मतदान हो रहा है लेकिन इनमें से बहुत से बूथाें पर मतदाताओं का अब भी इंतजार हो रहा है। शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। दोनों चुनाव के लिए जिले में 32 हजार मतदाता हैं। एमएलसी चुनाव के लिए अबकी बार प्रमुख रूप से भाजपा और सपा ने ताकत झोंकी थी। सुबह से लेकर रात तक संपर्क के जरिए प्रचार अभियान चल रहा था। सोमवार की शाम तक मतपेटियां और अन्य सामग्री लेकर पोलिंग स्टेशन पर टीमें पहुंच गई थीं। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, हालांकि 52 में से किसी भी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहले से कोई नहीं पहुंचा। माना जा रहा है कि सीमित संख्या में वोटर होने के कारण बहुत धीमी रफ्तार से मतदान होगा।
स्नातक की चार शिफ्ट और शिक्षक की दो शिफ्ट में होगी मतगणना
एमएलसी चुनाव की दोनों सीटों की मतगणना तीन दिसंबर की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना स्थल मेें मोबाइल, बीड़ी, सिगरेट या फिर गुटखा लेकर प्रवेश नहीं मिलेगा। स्नातक की मतगणना चार शिफ्ट और शिक्षक की दो में होगी। 14-14 टेबल लगेंगी। एक टेबल में पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। यह आठ-आठ घंटे के लिए होगी। मतगणना में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।
एमएलसी चुनाव एक नजर में
– आगरा जिले में 11 जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 84 माइक्रो आब्जर्वर हैं।
– मंगलवार तीसरे पहर पांच बजे तक जिले की सभी शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी।
– स्नातक सीट में कुल 28213 वोटर। 17692 पुरुष और 10521 महिला वोटर। 56 बूथ।
– शिक्षक सीट कुल 7920 वोटर। 4339 पुरुष और 3581 महिला वोटर। 28 बूथ।
यह हैं स्नातक सीट पर आगरा के प्रत्याशी
– डा. असीम यादव, सपा
– मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा
– राजेश कुमार द्विवेदी, इंडियन नेशनल कांग्रेस
– डा. नंद लाल यादव, निर्दलीय
– इंजीनियर हरि किशोर तिवारी, निर्दलीय
– मुन्नी देवी, निर्दलीय
– गौरव शुक्ला, निर्दलीय
– उल्फत सिंह चौहान, निर्दलीय
– थान सिंह, निर्दलीय
– डा. मोहम्मद इसरार, निर्दलीय
– मनोरमा, निर्दलीय
– सगीर खान, निर्दलीय
– सुरेंद्र प्रताप नारायण सिंह, निर्दलीय
– महिपाल सिंह, निर्दलीय
– अनिल तिवारी, निर्दलीय
– हरि किशोर तिवारी इंजीनियर साहब, निर्दलीय
– हसनुराम आंबेडकरी, निर्दलीय
– ओम प्रकाश आर्य, निर्दलीय
– डा. अनूप शर्मा, निर्दलीय
– सीमा, निर्दलीय
– दिनेश कुमार शर्मा, निर्दलीय
– विकास अग्निहोत्री, निर्दलीय
यह हैं शिक्षक सीट के प्रत्याशी
– दिनेश चंद वशिष्ठ, भाजपा
– हेवेंद्र सिंह, सपा
– सुरेंद्र सिंह राघव, निर्दलीय
– अभय प्रताप सिंह, निर्दलीय
– लालजी बाबू श्रीवास्तव, निर्दलीय
– चंद्र प्रकाश अग्रवाल, निर्दलीय
– धर्म सिंह, निर्दलीय
– होशियार सिंह, निर्दलीय
– डा. आकाश अग्रवाल, निर्दलीय
– डा. भोज कुमार शर्मा, निर्दलीय
– डा. देव प्रकाश, निर्दलीय
– डा. धर्मेंद्र सिंह, निर्दलीय
– जगवीर किशोर जैन, निर्दलीय
– गुमान सिंह, निर्दलीय
– निरंजन सिंह सोलंकी, निर्दलीय
– रवि सोनी, निर्दलीय