LIVE CM Yogi Rally in Bulandshahr: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बुलंदशहर, सुरक्षा व्‍यवस्‍था चौकस

LIVE CM Yogi Rally in Bulandshahr: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे बुलंदशहर, सुरक्षा व्‍यवस्‍था चौकस

बुलंदशहर । आधे घंटे के इंतजार के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ हेलीकॉप्टर से बुलंदशहर पहुंच गए है। इनका हेलिकॉप्‍टर पुलिस लाइन में उतर गया है। मौके पर भारी सुरक्षाबल भी मौजूद है। मंच की तैयारियांं भी पूरी हो गई हैं। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर इंटेलिजेंस टीम भी मौजूद है।

मुख्यमंत्री मंच पर पहुंच गए है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाल्मीकि और शोषित समाज के लिए रात दिन काम कर रहे हैं। प्रदेश की पूर्व सरकारों ने प्रदेश कौन गुंडों का राज कराया। सड़कों पर खुलेआम गुंडे घूमते थे। गुंडाराज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समाप्त किया है। माफियाओं और गुंडों की अवैध संपत्ति पर योगी सरकार बुलडोजर चला रही है। गरीब शोषित बाल्मीकि पिछड़े आदि लोगों को महामारी काल में योगी सरकार ने राशन की किट देने का काम किया। सपा और बसपा षड्यंत्र के तहत सरकार पर आरोप लगाकर बदनाम करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी देश के लिए जीते हैं और रात दिन देश के लिए काम करते हैं। उषा सिरोही को जीता कर मोदी और योगी का सम्मान रखें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोलने के लिए पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत माता की नारे भीड़ से लग रहे हैं।

विंरेंद्र सिरोही के अधूरे रह गए कार्यों को पूरा करने के लिए भाजपा ने उषा सिरोही को उतारा है। उन्होंने कहा कि मैं सिरोही जी के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बुलंदशहर के विकास के लिए वेंद्र सिरोही के अनेक सपने थे। विकास के कार्य के लिए वीरेंद्र सिरोही हमेशा विधायकों का प्रतिनिधित्व करते हुए मेरे पास लखनऊ आते थे और विकास की योजनाएं स्वीकृत होती थी। विधानसभा 2017 के चुनाव प्रचार का शुभारंभ मैंने बुलंदशहर से ही किया था।  मैंने चुनावी रैली में 2017 में आपसे कहा था कि आप भाजपा को जीता कर सत्ता में लाई है मां बेटी के साथ कोई गुंडा ही नहीं होगी यहां कैराना का हाल नहीं होगा। आज आपने देखा होगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहन बेटी सुरक्षित महसूस करती हैं और किसान भी खुश हाल है। आप देख रहे हैं कि माफिया गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वाले पहले बेखौफ घूमते थे लेकिन आज घबराए हुए हैं सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं। आपने जो मुझे चुनाव में ताकत दी थी उसी के बल पर आज बदलाव आया है और उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है विकास से खुशहाल हो रहा है। इसलिए मैं बुलंदशहर की जनता का आभार प्रकट करने के लिए एक बार फिर आपके बीच आया हूं।

योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए बहुत काम किया लेकिन उनके नाम पर अब राजनीति हो रही है उनके नाम पर राजनीति करने वाले लोगों ने रमाला चीनी का क्या हाल किया यह सब आप जानते। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए चौधरी साहब ने जो सपना देखा था उसको भाजपा पूरा कर रही है। विकास के कार्य किसी और दल ने नहीं बल्कि भाजपा ने ही किए हैं यहां की जनता बहुत सीधी और सज्जन है। जो लोग जातिवाद की राजनीति करते हैं उसे बताइए कि आप की रात जातिवाद या नहीं चलने वाला यहां जातिवाद नहीं भाजपा का विकास और राष्ट्रवाद का नारा चलेगा। उमरी उत्तर प्रदेश है जहां पर कावड़ यात्रा को नहीं निकलने दिया जाता था। लेकिन हमने कहा था कि सत्ता में आएंगे तो सब ठीक कर देंगे और हमने करके दिखाया।