अवैध शराब की कसीदगी करते आरोपी दबोचा, शराब व उपकरण बरामद
- सहारनपुर में पुलिस द्वारा दबोचा गया तस्कर व बरामद शराब।
नागल [24CN]। थाना नागल पुलिस ने एक शराब तस्कर को शराब की कसीदगी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिए।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नागल पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव में अवैध शराब व अवैध धन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी वीनू चौधरी व उपनिरीक्षक संजय गिरि के नेतृत्व में गांव गढ़ी ताजपुर के जंगल में छापा मारकर एक शराब तस्कर छोटा पुत्र उधल सिंह निवासी गांव गढ़ी थाना नागल को कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 110 लीटर कच्ची शराब, 500 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिए।
थाना प्रभारी बीनू चौधरी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दबोचे गए छोटा ने बताया कि वह विधानसभा चुनाव के लिए कच्ची शराब बनाकर एकत्र कर रहा था ताकि चुनाव के दौरान शराब बेचकर अधिक लाभ कमा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
