• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lalu Yadav: लालू यादव के लिए कल अहम दिन, जमानत मिली तो आएंगे जेल से बाहर; तेजस्‍वी-रोहिणी कर रहे पूजा-रोजा

  • April 16, 2021
Lalu Yadav: लालू यादव के लिए कल अहम दिन, जमानत मिली तो आएंगे जेल से बाहर; तेजस्‍वी-रोहिणी कर रहे पूजा-रोजा
  • Lalu Lalu Yadav Lalu Prasad Yadav राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शनिवार 17 अप्रैल को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। लालू की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्‍ठ वकील कपिल सिब्‍बल अदालत में उनकी जमानत अर्जी पर दलीलें पेश करेंगे।

रांची : चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शनिवार, 17 अप्रैल को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। लालू की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्‍ठ वकील कपिल सिब्‍बल अदालत में उनकी जमानत अर्जी पर दलीलें पेश करेंगे। जबकि लालू की जमानत के विरोध में केंद्रीय जांच एजेंसी, सीबीआइ पुरजोर तरीके से कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। यह मामला उच्‍च न्‍यायालय में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। इससे पहले लालू की जमानत याचिका पर शुक्रवार, 16 अप्रैल को सुनवाई होनी थी। लेकिन झारखंड हाई कोर्ट कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन के चलते शुक्रवार को बंद कर दिया गया है। ऐसे में लालू की जमानत पर अब शनिवार को सुनवाई होगी।

भगवान-अल्‍लाह की भक्ति में जुटा लालू परिवार

इधर लालू परिवार को अबकी बार राजद अध्‍यक्ष को जमानत मिलने की पूरी उम्‍मीद में भगवान और अल्‍लाह की भक्ति में जुटा है। लालू के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने बीते दिन बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर पिता की रिहाई की कामना की। तेजस्‍वी ने कामाख्‍या मंदिर में भी पिता की सलामती के लिए पूजा-पाठ किया।

बेटी रोहिणी पिता लालू की रिहाई के लिए रख रही रोजा

लालू की बेटी रोहिणी ने इससे पहले रमजान के मुबारक मौके पर अपने पिता लालू प्रसाद यादव की अच्‍छी सेहत और जेल से रिहाई के लिए रोजा रखने की घोषणा की थी। रोहिणी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा था कि रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है, इस साल हमने भी फैसला किया है कि पूरे महीने अपने पापा के सेहतयाबी और सलामती के लिए रोजा रखूंगी। पापा की हालत में सुधार हो और जल्दी न्याय मिल सके, इसकी भी दुआ करुंगी।

एक बार खारिज हो चुकी है लालू की जमानत याचिका

इधर चारा घोटाले के दुमका कोषागार मामले में झारखंड हाई कोर्ट से एक बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद लालू प्रसाद यादव की ओर से फिर से सजा की आधी अवधि काट लेने के तर्क के साथ कोर्ट से बेल की मांग की गई है। जबकि सीबीआइ की ओर से दाखिल किए गए जवाब में एजेंसी की ओर से लालू यादव की जमानत याचिका के औचित्‍य पर सवाल उठाया गया है। सीबीआइ ने साफ कहा है कि दुमका मामले में लालू को सात-सात साल की दो सजाएं अलग-अलग धाराओं में दी गई है।

सीबीआइ दे रही 14 साल सजा का तर्क

लालू प्रसाद को दुमका मामले में कुल 14 साल जेल की सजा काटनी है। सीबीआइ की विशेष अदालत ने अपने सजा आदेश में स्‍पष्‍ट कहा है कि दोनों सजाएं एक के बाद एक चलेंगी। इस लिहाज से लालू की आधी सजा की अवधि सात साल की होती है। जिसे पूरा होने में अभी 3 साल से अधिक का वक्‍त है। लालू को इन हालात में जमानत कैसे दी जा सकती है। लालू के वकील कपिल सिब्‍बल ने सीबीआइ पर लालू को जेल से नहीं निकलने देने के लिए सुप्रीम कोर्ट से स्‍थगन आदेश लाने की आशंका जाहिर की है।

हाई कोर्ट 7 साल की सजा मानकर कर रहा सुनवाई

बहरहाल, लालू की सजा अवधि सात साल मानकर उनकी जमानत पर सुनवाई कर रहे झारखंड हाई कोर्ट से लालू को राहत की पूरी उम्‍मीद है। अब शनिवार को सीबीआइ लालू की जमानत के विरोध में अपने तर्क के साथ क्‍या नया दांव आजमाती है, यह देखने वाली बात होगी। लालू की जमानत और उनके जेल से छूटने पर लालू समर्थकों और राजद के नेता-कार्यकर्ता की नजरें टिकी हैं। शनिवार को राजद, लालू और लालू परिवार के लिए अहम दिन होगा।

 


Post navigation

Prev
Next
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

  • March 26, 2026
ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

  • March 26, 2026
होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

  • March 26, 2026
संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’

संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’

  • March 26, 2026
‘आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने…’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, 2027 चुनाव पर साधा निशाना

‘आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने…’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, 2027 चुनाव पर साधा निशाना

  • March 26, 2026
शशि थरूर का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

शशि थरूर का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026
  • ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद March 26, 2026
  • अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’ March 26, 2026
  • होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा March 26, 2026
  • विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी… March 26, 2026
  • संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’ March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez