shobhit University Gangoh
 

दिनदहाड़े मकान के ताले तोडक़र लाखों की नगदी व जेवरात चोरी

सहारनपुर [24CN]। मंडी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत तोता चौक के समीप शिवपुरी कालोनी में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर व लॉकर का ताला तोडक़र लगभग छह लाख रूपए की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीडि़त ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मंडी कोतवाली में तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत तोता चौक के समीप शिवपुरी कालोनी में देवेंद्र सैनी का मकान है। बताया जाता है कि देवेंद्र सैनी की पत्नी अपनी मायके गई हुई है तथा देवेंद्र सैनी भी अपने काम पर चला गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोडक़र तथा घर में रखी अलमारी के ताले तोडक़र वहां रखी छह लाख की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। दोपहर के समय जब देवेंद्र सैनी घर लौटा तो घर व अलमानी के ताले टूटे देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। चोरों द्वारा अलमानी में रखी नगदी व जेवरात चोरी हो गए थे। पीडि़त ने घटना की जानकारी तुरंत मंडी कोतवाली पुलिस को दी।

जानकारी मिलने पर मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी ली। पीडि़त देवेंद्र सैनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मंडी कोतवाली में तहरीर दी है।

Jamia Tibbia