• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना की रफ्तार के बीच दिल्ली, महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी! कई शहरों में ठप हो गए हैं वैक्सीनेशन सेंटर

  • April 8, 2021
कोरोना की रफ्तार के बीच दिल्ली, महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी! कई शहरों में ठप हो गए हैं वैक्सीनेशन सेंटर
  • संक्रमण के दूसरी लहर के चपेट में महाराष्ट्र के वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद किया जा रहा है क्योंकि यहां कोविड-19 वैक्सीन की पर्याप्त खुराकें मौजूद नहीं है। इस क्रम में ओडिशा झारखंड व अन्य कई राज्य शामिल हैं।

नई दिल्ली । कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से बचाव के लिए संघर्ष कर रहे देश के कई राज्यों में कोविड-19 वैक्सीन की कमी रिपोर्ट की जा रही है। यहां तक कि कई राज्यों में आधे से अधिक वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद कर दिया गया है। अनेकों राज्य में युवाओं के वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। देेश के संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में वैक्सीन के स्टॉक में आई कमी को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार सुबह संक्रमण के 1,26,789 नए मामले दर्ज किए गए। रोज आने वाले नए मामलों का आंकड़ा पहली बार इसी सोमवार को 1 लाख के पार गया और लगातार तीसरे दिन भी 1 लाख 26 हजार से अधिक नए मामले रिकॉर्ड किए गए। पिछले साल की महामारी के पहली लहर की तुलना में इस साल की दूसरी लहर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का आरोप है कि लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इस क्रम में न्यूजीलैंड ने दो सप्ताह के लिए भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

झारखंड ने मांगी वैक्सीन की खेप 

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को राज्य में कोविड-19 वैक्सीन की कमी की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘अगले एक-दो दिनों के लिए हमारे पास वैक्सीन का स्टॉक है। हमने केंद्रीय गृह मंत्री से वैक्सीन की मांग की है और उम्मीद है कि वे इसे पूरा करेंगे।’ 

महाराष्ट्र-ओडिशा में बंद हो गए वैक्सीनेशन सेंटर 

देश के कई राज्यों में चलने वाले वैक्सीन केंद्रों में वैक्सीन की कमी रिपोर्ट की जा रही है। इसमें संक्रमण से सबसे अधिक बेहाल राज्य महाराष्ट्र भी शामिल है जहां हर रोज आने वाले नए मामलों का आंकड़ा 50 हजार से अधिक है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ‘महाराष्ट्र की आधी जनसंख्या के बराबर गुजरात है। गुजरात को अब तक 1 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गई है जबकि हमें केवल 1.04 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई।’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘राज्य में केवल तीन दिन के लिए 14 लाख वैक्सीन बचे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण कई वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़ रहे हैं। इसीलिए उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द वैक्सीन के 40 लाख डोज उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं ओडिशा का कहना है कि राज्य में आधे वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो चुके हैं।

विपक्षी पार्टियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दूसरे देशों को वैक्सीन सप्लाई किए जाने के फैसले की निंदा की जा रही है। इनका कहना है कि अपने देश में वैक्सीन की कमी होने के बावजूद दूसरे देशों को वैक्सीन की बड़ी खेप भेजा जाना गलत है। बता दें कि  भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एस्ट्राजेनेका शॉट के निर्माण के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने को लेकर 30 बिलियन रुपये की मांग की है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ने  देश में 88 मिलियन वैक्सीन की खुराक का 90 फीसद सप्लाई किया है। भारत (India) में सरकार के संस्थान व भारत बायोटेक द्वारा स्वदेश में विकसित वैक्सीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जो अपने आउटपुट को मजबूती प्रदान करने के लिए संघर्ष कर रही है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान

  • August 8, 2026
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात

  • August 8, 2026
मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

  • August 8, 2026
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत

  • August 8, 2026
IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन

  • August 8, 2026
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’

पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- ‘आप उत्तराखंड के…’

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान August 8, 2026
  • पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात August 8, 2026
  • राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे; कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगी भीड़ August 8, 2026
  • मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बोले- शिवरात्रि तक यहां रोजाना होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा August 8, 2026
  • ‘आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं’, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी August 8, 2026
  • ‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार August 8, 2026
  • ‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी August 8, 2026
  • राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’ August 8, 2026
  • चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चालुज मोड़ के पास पलट गई बस, सात लोगों की मौत August 8, 2026
  • IIT दिल्ली में 3000 छात्रों को डिग्री देंगे प्रधानमंत्री मोदी, परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्धाटन August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021