Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

कोरोना की रफ्तार के बीच दिल्ली, महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी! कई शहरों में ठप हो गए हैं वैक्सीनेशन सेंटर

  • April 8, 2021
कोरोना की रफ्तार के बीच दिल्ली, महाराष्ट्र में वैक्सीन की कमी! कई शहरों में ठप हो गए हैं वैक्सीनेशन सेंटर
  • संक्रमण के दूसरी लहर के चपेट में महाराष्ट्र के वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद किया जा रहा है क्योंकि यहां कोविड-19 वैक्सीन की पर्याप्त खुराकें मौजूद नहीं है। इस क्रम में ओडिशा झारखंड व अन्य कई राज्य शामिल हैं।

नई दिल्ली । कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से बचाव के लिए संघर्ष कर रहे देश के कई राज्यों में कोविड-19 वैक्सीन की कमी रिपोर्ट की जा रही है। यहां तक कि कई राज्यों में आधे से अधिक वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद कर दिया गया है। अनेकों राज्य में युवाओं के वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। देेश के संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में वैक्सीन के स्टॉक में आई कमी को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार सुबह संक्रमण के 1,26,789 नए मामले दर्ज किए गए। रोज आने वाले नए मामलों का आंकड़ा पहली बार इसी सोमवार को 1 लाख के पार गया और लगातार तीसरे दिन भी 1 लाख 26 हजार से अधिक नए मामले रिकॉर्ड किए गए। पिछले साल की महामारी के पहली लहर की तुलना में इस साल की दूसरी लहर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का आरोप है कि लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इस क्रम में न्यूजीलैंड ने दो सप्ताह के लिए भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

झारखंड ने मांगी वैक्सीन की खेप 

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को राज्य में कोविड-19 वैक्सीन की कमी की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘अगले एक-दो दिनों के लिए हमारे पास वैक्सीन का स्टॉक है। हमने केंद्रीय गृह मंत्री से वैक्सीन की मांग की है और उम्मीद है कि वे इसे पूरा करेंगे।’ 

महाराष्ट्र-ओडिशा में बंद हो गए वैक्सीनेशन सेंटर 

देश के कई राज्यों में चलने वाले वैक्सीन केंद्रों में वैक्सीन की कमी रिपोर्ट की जा रही है। इसमें संक्रमण से सबसे अधिक बेहाल राज्य महाराष्ट्र भी शामिल है जहां हर रोज आने वाले नए मामलों का आंकड़ा 50 हजार से अधिक है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ‘महाराष्ट्र की आधी जनसंख्या के बराबर गुजरात है। गुजरात को अब तक 1 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गई है जबकि हमें केवल 1.04 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई।’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘राज्य में केवल तीन दिन के लिए 14 लाख वैक्सीन बचे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण कई वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़ रहे हैं। इसीलिए उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द वैक्सीन के 40 लाख डोज उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं ओडिशा का कहना है कि राज्य में आधे वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो चुके हैं।

विपक्षी पार्टियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दूसरे देशों को वैक्सीन सप्लाई किए जाने के फैसले की निंदा की जा रही है। इनका कहना है कि अपने देश में वैक्सीन की कमी होने के बावजूद दूसरे देशों को वैक्सीन की बड़ी खेप भेजा जाना गलत है। बता दें कि  भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एस्ट्राजेनेका शॉट के निर्माण के लिए अपनी क्षमता बढ़ाने को लेकर 30 बिलियन रुपये की मांग की है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ने  देश में 88 मिलियन वैक्सीन की खुराक का 90 फीसद सप्लाई किया है। भारत (India) में सरकार के संस्थान व भारत बायोटेक द्वारा स्वदेश में विकसित वैक्सीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है जो अपने आउटपुट को मजबूती प्रदान करने के लिए संघर्ष कर रही है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान के आतंकी, पहली बार लश्कर-ए-तैयबा खुलेआम आयोजित कर रहा बड़ी रैली

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान के आतंकी, पहली बार लश्कर-ए-तैयबा खुलेआम आयोजित कर रहा बड़ी रैली

  • October 22, 2025
पुलिस के सामने सड़क पर नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी, अब निकली हेकड़ी, हुआ गिरफ्तार

पुलिस के सामने सड़क पर नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी, अब निकली हेकड़ी, हुआ गिरफ्तार

  • October 22, 2025
बिहार चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन में घमासान, 11 सीटों पर सहयोगी ही बने विरोधी

बिहार चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन में घमासान, 11 सीटों पर सहयोगी ही बने विरोधी

  • October 22, 2025
रोहित गोदारा गैंग का बड़ा दावा, कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को मारी गोली

रोहित गोदारा गैंग का बड़ा दावा, कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को मारी गोली

  • October 22, 2025
सीएम योगी का बड़ा बयान- ‘राजनीतिक इस्लाम से सनातन पर सबसे बड़ा वार’, सपा-कांग्रेस को बताया रामद्रोही

सीएम योगी का बड़ा बयान- ‘राजनीतिक इस्लाम से सनातन पर सबसे बड़ा वार’, सपा-कांग्रेस को बताया रामद्रोही

  • October 22, 2025
बिहार में जीविका समूह की दीदियों को मिलेगी पक्की नौकरी, हर महीने 30 हजार सैलरी; तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

बिहार में जीविका समूह की दीदियों को मिलेगी पक्की नौकरी, हर महीने 30 हजार सैलरी; तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

  • October 22, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख ने प्रदान की मानद उपाधि October 22, 2025
  • ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान के आतंकी, पहली बार लश्कर-ए-तैयबा खुलेआम आयोजित कर रहा बड़ी रैली October 22, 2025
  • पुलिस के सामने सड़क पर नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी, अब निकली हेकड़ी, हुआ गिरफ्तार October 22, 2025
  • बिहार चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन में घमासान, 11 सीटों पर सहयोगी ही बने विरोधी October 22, 2025
  • पराली पर सियासी वार-पलटवार: सिरसा ने केजरीवाल को कहा ‘अनपढ़’, AAP पर गंभीर आरोप! October 22, 2025
  • दिल्ली प्रदूषण पर राजनीतिक घमासान, दिवाली और स्मॉग को लेकर BJP-AAP में आरोप-प्रत्यारोप October 22, 2025
  • ‘PM बातें छुपाते हैं, ट्रंप खोल देते हैं’, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उठाया प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल October 22, 2025
  • रोहित गोदारा गैंग का बड़ा दावा, कनाडा में पंजाबी सिंगर तेजी कहलों को मारी गोली October 22, 2025
  • सीएम योगी का बड़ा बयान- ‘राजनीतिक इस्लाम से सनातन पर सबसे बड़ा वार’, सपा-कांग्रेस को बताया रामद्रोही October 22, 2025
  • बिहार में जीविका समूह की दीदियों को मिलेगी पक्की नौकरी, हर महीने 30 हजार सैलरी; तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान October 22, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez