shobhit University Gangoh
 

कोतवाली पुलिस ने सिरसका में बिजेंद्र हत्याकांड की आरोपी महिला को जेल भेजा

  • नकुड थाना पुलिस ने सिरसका गांव में हुई बिजेंद्र की हत्या के मामले आरोपी महिला को गिरफतार कर जेल भेज दिया हैं । जबकि इस प्रकरण पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी हैं ।

नकुड [इंद्रेश त्यागी] प्रभारी निरिक्षक केपीसिंह ने बताया कि विगत 12 मार्च को सिरसका में 35 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव नलकूप हौज में डाल दिया गया था । इस प्रकरण मे मृतक के भाई जितेंद्र ने कोतवाली मे अपने भाई व उसके पुत्र व एक अज्ञात महिला की खिलाफ रिर्पोर्ट दर्ज करायी थीं । प्रभारी निरिक्षक ने बताया कि पुलिस की जांच मे उत्तराखंड के थाना लक्सर क्षेत्र के एक गांव की महिला का नाम प्रकाश आया।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को उसके गांव से गिरफतार कर लिया। जिसके बाद उसे आज जेल भेज दिया गया। इस मामले मे पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी हैं ।

Jamia Tibbia