shobhit University Gangoh
 

देशभर में आज से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, जानें कैसी हैं तैयारियां

देशभर में आज से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, जानें कैसी हैं तैयारियां

नई दिल्ली । देश में जल्द कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल के मद्देनजर आज से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) शुरू होने जा रही है। इससे पहले चार राज्यों में टीकाकरण के तैयारियों का जायजा लेने के लिए ड्राई रन का आयोजन किया गया था। कुछ वक्त पहले गुजरात, असम, पंजाब और आंध्र प्रदेश में इसका आयोजन हुआ था।  इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण, वैक्सीन को अलग-अलग जगहों पहुंचाना और उसके भंडारण की तैयारियों को परखा जाएगा।

Jamia Tibbia