• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

केजरीवाल का चन्नी पर हमला, कहा- ‘सिर्फ मंत्रियों के बेटा-बेटियों को दी जा रहीं नौकरियां’

  • December 1, 2021
केजरीवाल का चन्नी पर हमला, कहा- ‘सिर्फ मंत्रियों के बेटा-बेटियों को दी जा रहीं नौकरियां’
  • अकाली दल बादल और कांग्रेस पार्टी को जोरदार टक्कर देने की तैयारी में जुटी AAP पंजाब में सत्ता में आने का सपना पाले हुए है। यही वजह है कि AAP पंजाब के दो प्रमुख राजनीतिक दलों कांगेस और अकाली दल बादल दोनों पर हमलावर है।

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अबी से राजनीति गरमाने लगे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सीटों के मामले पर दूसरे स्थान पर रही आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद है। अकाली दल बादल और कांग्रेस पार्टी को जोरदार टक्कर देने की तैयारी में जुटी AAP पंजाब में सत्ता में आने का सपना पाले हुए है। यही वजह है कि AAP पंजाब के दो प्रमुख राजनीतिक दलों कांगेस और अकाली दल बादल दोनों पर हमलावर है। इस बीच दिल्ली के मुख्य्मंत्री और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ताजा राजनीतिक हमला कर पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी को घेरा है। AAP मुखिया ने ट्वीट किया है- ‘आज पंजाब की कांग्रेस सरकार केवल विधायकों और मंत्रियो के बच्चों को सरकारी नौकरियां दे रही है। हमारी सरकार बनने पर सरकारी नौकरियाँ जनता के बच्चों को मिलेंगी। चन्नी सरकार की ये धांधली बंद करेंगे।’

गौरतलब है इससे पहले मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘धोखेबाज’ बताया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी पर केवल झूठे वादे करने और फर्जी गारंटी देने का आरोप भी लगाया। चरण जीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी वादों को ‘‘झूठ का पुलिंदा’’ बताते हुए आरोप लगाया, ‘‘आप केवल झूठे वादे, नकली गारंटी की घोषणा कर रही है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्नी ने आरोप लगाया, ‘‘केजरीवाल धोखेबाज हैं और उनकी घोषणाएं और योजनाएं वास्तव में दिल्ली में भी जनता के कल्याण के लिए नहीं हैं, पंजाब की क्या बात करें।’

बता दें कि पिछले कुछ समय से अकाली दल बादल और कांग्रेस से ज्यादा AAP और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज है। चरणजीत सिंह चन्नी तो आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को ड्रामाबाज तक बता चुका है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने

सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने

  • March 13, 2026
LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं

LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं

  • March 13, 2026
H-1B वीजा के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब सैलरी के आधार पर तय होगी प्राथमिकता

H-1B वीजा के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब सैलरी के आधार पर तय होगी प्राथमिकता

  • March 13, 2026
‘ऐसे तो फिर महिलाओं को कोई जॉब नहीं देगा’, मेन्स्ट्रुअल लीव पर याचिका को SC ने किया खारिज

‘ऐसे तो फिर महिलाओं को कोई जॉब नहीं देगा’, मेन्स्ट्रुअल लीव पर याचिका को SC ने किया खारिज

  • March 13, 2026
‘यूपी में गैस की कालाबाजारी पर अब चलेगा डंडा’ LPG संकट के बीच कालाबाजारी पर सख्त CM योगी

‘यूपी में गैस की कालाबाजारी पर अब चलेगा डंडा’ LPG संकट के बीच कालाबाजारी पर सख्त CM योगी

  • March 13, 2026
ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- ‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’

ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- ‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’

  • March 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने March 13, 2026
  • LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं March 13, 2026
  • H-1B वीजा के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब सैलरी के आधार पर तय होगी प्राथमिकता March 13, 2026
  • ‘ऐसे तो फिर महिलाओं को कोई जॉब नहीं देगा’, मेन्स्ट्रुअल लीव पर याचिका को SC ने किया खारिज March 13, 2026
  • ‘यूपी में गैस की कालाबाजारी पर अब चलेगा डंडा’ LPG संकट के बीच कालाबाजारी पर सख्त CM योगी March 13, 2026
  • ‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना March 13, 2026
  • ‘ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे…’ दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ March 13, 2026
  • संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- ‘अधिकारी पर कार्रवाई हो’ March 13, 2026
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- ‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’ March 13, 2026
  • ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका March 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez