Karnataka Exit Poll: BJP बदलेगी 38 साल पुराना ट्रेंड या कांग्रेस को मिलेगी सत्ता? एग्जिट पोल थोड़ी देर में

नई दिल्ली : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान जारी है। 224 सीटों वाले कर्नाटक में मतदान के बाद सभी की नजरें एग्जिट पोल पर होंगी। शाम होते ही सभी न्यूज चैनल एग्जिट पोल के नतीजे दिखाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि रुझान किस पार्टी की पक्ष में हैं। चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे।
38 साल पुराने ट्रेंड को बदलना चाहती है भाजपा
कर्नाटक में सत्ताधारी भाजपा 38 साल पुराने हर 5 साल में सत्ता बदलने वाले ट्रेंड को बदलना चाहती है। वहीं, कांग्रेस का दावा है कि वह कर्नाटक में इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। जेडीएस 2018 की तरह एक बार फिर किंग मेकर बनने की उम्मीद कर रही है।
चुनावी मैदान में हैं 2615 प्रत्याशी
बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 2615 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष हैं, जबकि 184 महिलाएं हैं। इसके अलावा एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी मैदान में है। राज्य में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, जिनमें 11.71 लाख वोटर्स पहली बार मतदान कर रहे हैं।