• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Kangana Ranaut का ‘मूवी माफिया के आतंक’ को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- अक्षय कुमार जैसे स्टार्स डर की वजह से चुपचाप करते हैं कॉल’

  • April 8, 2021
Kangana Ranaut का ‘मूवी माफिया के आतंक’ को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- अक्षय कुमार जैसे स्टार्स डर की वजह से चुपचाप करते हैं कॉल’
  • कंगना रनोट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े कई कलाकारों को लेकर अक्सर बयानबाजी करती रहती हैं। वह बॉलीवुड में फैलने नेपोटिज्म और मूवी माफिया पर भी खुलकर बोलती रहती हैं। कंगना रनोट एक बार फिर से मूवी माफिया के खिलाफ बड़ा बयान देने की वजह से चर्चा में हैं।

नई दिल्ली । अभिनेत्री कंगना रनोट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े कई कलाकारों को लेकर अक्सर बयानबाजी करती रहती हैं। वह बॉलीवुड में फैलने नेपोटिज्म और मूवी माफिया पर भी खुलकर बोलती रहती हैं। कंगना रनोट एक बार फिर से मूवी माफिया के खिलाफ बड़ा बयान देने की वजह से चर्चा में हैं। साथ ही उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर भी बड़ी बात बोली है।

दरअसल हाल ही में कंगना रनोट की बहुचर्चित फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। उनकी फिल्म के इस ट्रेलर को कई फिल्मी सितारों ने तारीफ की है। अब कंगना रनोट ने खुलासा किया है कि फिल्म थलाइवी के लिए अक्षय कुमार ने भी उनकी तारीफ की। अभिनेत्री के अनुसार अक्षय कुमार ने मूवी माफिया के डर से खुलकर उनकी तारीफ नहीं की, इसलिए उन्होंने कंगना रनोट को कॉल कर तारीफ की।

यह बात कंगना रनोट ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह हर मुद्दे पर बेकाबी से अपनी राय भी देती रहती हैं। कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार को लेकर यह बात बोली है। उन्होंने यह बात मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर अनिरुद्ध गुहा के एक ट्वीट के जवाब में बोली है।

कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बॉलीवुड इतना शत्रुतापूर्ण है कि यहां पर मेरी तारीफ करना भी लोगों को मुश्किल में डाल सकता है, मुझे कई सीक्रेट कॉल और मैसेज आते हैं, अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकार भी उसमें शामिल हैं, उन्होंने फिल्म थलाइवी की जमकर तारीफें की, लेकिन आलिया और दीपिका की फिल्मों की तरह वह इसकी खुलकर तारीफें नहीं कर सकते, मूवी माफिया का आतंक।’

इतना ही नहीं कंगना रनोट ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘काश एक कला से जुड़ी इंडस्ट्री उद्देश्यपूर्ण रह पाती और पावर के खेल और राजनीति में न शामिल होती जब सिनेमा की बात आती है। मेरी राजनीतिक विचारधारा और आध्यात्म की वजह से मेरी बुली करने के लिए टारगेट नहीं बनाया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर मैं ही जीतती हूं।’ सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

 


Post navigation

Prev
Next
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

  • March 25, 2026
दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

  • March 18, 2026
‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

  • March 17, 2026
रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

  • February 11, 2026
जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

  • February 4, 2026
पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

  • January 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez