shobhit University Gangoh
 

सांसद बनने के बाद कंगना रनौत को CISF की महिला गार्ड ने मारा थप्पड़, चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

सांसद बनने के बाद कंगना रनौत को CISF की महिला गार्ड ने मारा थप्पड़, चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा है। बताया जा रहा है कि कंगना द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से कुलविंदर कौर आहत थी इसीलिए उसने बीजेपी सांसद को थप्पड़ मारा है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए सख्त एक्शन लेने की मांग की हैं। बता दें कि अभी कमांडेंट के कमरे में ही कुलविंदर कौर को बिठाया हुआ है

मंडी से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत आज दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। इसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट से थप्पड़ मारने की खबर आई है। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए बताया था कि वो संसद जा रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Jamia Tibbia