केंद्र सरकार पर जमकर बरसे जयंत चौधरी, कहा सडके खोदने वालो की कब्र खोद दे

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे जयंत चौधरी, कहा सडके खोदने वालो की कब्र खोद दे
नकुड़ किसान महापंचायत में भाषण देते हुए जयंत चौधरी
  • नकुड की किसान पंचायत में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने किसानों को सडक खोदने वालो की कब्र खोदने का आहावान किया।

नकुड-सहारनपुर [इंद्रेश त्यागी]। अघ्याना रोड पर आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की किसान पंचायत में पहुचे जंयत चौधरी ने तीनों कृषि कानूनो को किसान विरोधी बताया। कहा कि किसी किसान ने इन कानूनों की मांग नही की। पंरतु केद्र सरकार ने किसानो पर इन कानूनों को थोप दिया। मंडियो से 8,600 करोड रूपये का राजस्व मिलता है। जिससे गांवो में विकास के काम होते है। पंरतु कानून लागु होने के बाद गांव के विकास प्रभावित होगा। किसान अपने हक के लिये लड रहे है। अपने हक के लिये लडना अपराध नही है। 1894 के भूमि अधिग्रहण कानून को बदलवाने के लिये भी किसानों को जबरदस्त संघर्ष करना पडा था। नतीजतन अब सरकार किसानो की जमीन को जबरन नही ले सकती। वर्तमान सरकार किसान विरोधी है।

महंगाई पर तंज कसते हुए जयंत ने कहा कि रेल, बस भाडा बढा है। पंरतु कुछ भक्त कह रहे हैं कि अच्छा है बेवजह दिल्ली जाने की जरूरत नही होगी। पेट्रोल-डीजल के दाम बढाकर किसानो के ट्रैक्टर चलाने मुश्किल कर दिये है। दस साल पुराने ट्रैक्टर न चलने के कानून बनाकर गरीब किसान से उसकी खेती करना ही बंद कराने का काम किया है। जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता। सरकार की नियत व नीति खराब है। चौ. चरण सिंह ने 1964 में किसानों के हित मे व्यवस्था बनाने का काम किया था।

jayant Chaudhary at KisaKisan Mahapanchayat Nakur

 

जयंत चौधरी ने सरकार पर अडाणी-अंबानी के लिये काम करने का आरोप लगाया। कहा कि यदि कानून रहे तो बाजार पर पूंजीपतियो का कब्जा होगा। वे अपने फायदे के हिसाब से बाजार को चलायेगे। व्यापारियो को पंजीकरण के बिना ही पैन कार्ड के आधार पर फसलो को खरीदने की व्यवस्था करने वाली सरकार ही कह रही है कि आधार कार्ड से लिंक के बाद कारोडो फर्जी पैन कार्ड मिले है। अगर को फर्जी पैन के आधार पर फसल खरीदकर भाग जाता है तो किसान को नुकसान होगा। इसका कोई जवाब सरकार के पास नही है।

उन्होने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानो की नब्ज पर हाथ रखते हए कहा कि प्रदेश सरकार ने फरवरी मे गन्ना मूल्य घोषित किया। नकद गन्ना मूल्य का भुगतान का वादा करने वालो की सरकार 14 दिनो मे भी भुगतान नही करा पा रही है। उन्होने हरियाणा की खट्टर सरकार को खटारा व युपी सरकार को ढोंगी सरकार बताया।

jayant Chaudhary at KisaKisan Mahapanchayat Nakur
किसान महापंचायत में उपस्थित भीड़

 

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल नेता चौ. धीर सिंह, मंढान खाप के चौधरी बलबीर सिंह, चौ. कंवर हसन, जमियत मौलाना ए हिंद के मौलाना रिफाकत असद व सरदार अवतार सिंह ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन जिलाध्यक्ष राव कौशर ने किया।

इस मौके पर प्रधान शौराज सिंह, शामली के पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश्वर बंसल, योगेंद्र चैयरमैन, देशराज सिंह, सतबीर सिंह एलम, अयूब हसन, रजनीश चौहान,कंवरपाल सिंह राठी, अजीत सिंह राठी, माजिद हसन आदि उपस्थित रहे।

jayant Chaudhary at KisaKisan Mahapanchayat Nakur

 

जयंत ने स्थानीय युवाओ के मुददे भी उठाये
यंहा अघ्याना रोड पर आयोजित किसान पंचायत में जयंत चौधरी ने अघ्याना में बनने वाले स्टेडियम के मुददे को भी उठाया। कहा कि खेलो इंडिया के अंतर्गत दस करोड की लागत बनने वाले इस स्टेडियम मे कई साल बाद भी एक र्भी ईंट नही लगायी गयी। मजबूरन स्थानीय युवा खिलाडियो को दुसरे राज्यो का सहारा लेना पडता हैं।

मंच पर जयंत के साथ बैठने वालो मे मची रही होड
जयंत के साथ साझा करने वालो मे होड मची रही। जिससे कई बडे नेता मंच पर नही जा पाये। राष्ट्रीय लोकदल के नगर अध्यक्ष ने जंयत को आएलडी का चुनाव चिन्ह नल भेंट किया तो स्थानीय लोकदल नेताओ ने जयंत को पगडी पहनाकर उनका स्वागत किया।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे