जाट महासंघ की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

सहारनपुर। अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चौ. प्रवीण कुमार एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष व किरणपाल मुखिया को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त करने की घोषणा की।
हकीकत नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक में चौ. नीरपाल सिंह ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चौ. प्रवीण कुमार एडवोकट सावलपुर नवादा को प्रदेश उपाध्यक्ष, चौ. सुदेश शुक्रताल, चौ. भूपेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव व किरणपाल मुखिया झबीरण को प्रदेश संगठन मंत्री बनाने की घोषणा की। इसके अलावा चौ. नरेंद्र सिंह सिरोही को जिला महामंत्री, शौकेंद्र राठी व चौ. जितेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, चौ. विजय कलालटी, चौ. योगेश झबीरण व चौ. जगपाल नवादा को जिला सचिव, चौ. केपी सिंह को महानगर प्रभारी, अगम तोमर महानगर महामंत्री व मनोज चौधरी को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। जबकि जगपाल सिंह दयाल कालोनी, चौ. देवेंद्र सिंह व चौ. राजेंद्र सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि संगठन को गतिशील व मजबूत बनाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जाट बिरादरी को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिलाना, समाज में फैली कुरीतियों, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा व नशाखोरी के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाना है। बैठक में चौ. अरविंद मलिक, चौ. सुरेश पाल, सोहनपाल, विजय मलिक, सुधीर तेवतिया आदि मौजूद रहे।