• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Jammu Kashmir: सभी 20 जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, रोटेशन में खुलेंगी 50% दुकानें

  • April 20, 2021
Jammu Kashmir: सभी 20 जिलों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, रोटेशन में खुलेंगी 50% दुकानें
  • Coronavirus Effect In Jammu Kashmir काेरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जम्मू कश्मीर में स्कूल कालेज व सभी शिक्षण संस्थान पहले ही पंद्रह मई तक बंद हैं। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोरोना से विद्यार्थियों को बचाने के लिए पहले ही यह फैसला ले लिया था।

जम्मू : कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने प्रदेश के सभी बीस जिलों में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए हैं। मौजूदा समय जम्मू कश्मीर के आठ जिलों में यह कर्फ्यू लगाया जा रहा था लेकिन अब कोरोना की भयावह स्थित को देखते हुए इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश में बाजारों को भी रोटेशन के आधार पर खोलने का आदेश जारी किया गया है। यानि अब बाजार में रोजाना पचास प्रतिशत दुकानें ही खुलेंगी और यह व्यवस्था अगले आदेश के जारी होने तक रहेगी।

उपराज्यपाल के कार्यालय के यह आदेश मंगलवार को जारी किए गए हैं और उपराज्यपाल ने सभी डिप्टी कमिश्नरों से इस आदेश को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश भी दिए हैं। जम्मू कश्मीर में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में साेमवार को पंद्रह सौ से अधिक कोरोना के मामले आए हैं जो अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं। अस्पताल भी इस समय काेरोना के मरीजों से भरे पढ़े हैं और अगर यही स्थिति कुछ दिन और रही तो अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती करना संभव नहीं होगा।

उधर उपराज्यपाल के आदेश के बाद बुधवार से बाजार रोटेशन के आधार पर खुलेंगे। बाजार एसोसिएशन व जिला प्रशासन के बीच बातचीत कर फैसला लिया जाएगा कि वहां कौन कौन सी दुकानें या लेन को बारी बारी खोला जाएगा। सभी जिला प्रशासन ने पहले ही बाजार एसोसिएशनों से सहयोग मांगा था जिसके बाद जम्मू शहर के सबसे बड़े होलसेल बाजार वेयर हाउस सहित कुछ अन्य ने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे दुकानें खोलने का फैसला अपने स्तर पर लिया था लेकिन अब वे भी रोटेशन के आधार पर ही खुलेंगे।

यात्री वाहनों में बैठेंगे क्षमता से अधिक यात्री: कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने यात्री वाहनों के लिए भी कुछ हिदायतें जारी की हैं। प्रशासन ने सभी यात्री वाहनों में अब क्षमता से आधे यात्रियों को ही बिठाने के आदेश जारी किए हैं। उपराज्यपाल प्रशासन ने इस आदेश को सख्ती से लागू करवाने के लिए सभी जिलों के एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वे गाड़ियों में यात्रियों पर नजर रखें। एक सीट पर एक ही सवारी को बिठाया जाए और अगर किसी यात्री वाहन में आधी क्षमता से अधिक यात्री पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पंद्रह मई तक पहले ही बंद है स्कूल, कालेज व सभी शिक्षण संस्थान: काेरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जम्मू कश्मीर में स्कूल, कालेज व सभी शिक्षण संस्थान पहले ही पंद्रह मई तक बंद हैं। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोरोना से विद्यार्थियों को बचाने के लिए पहले ही यह फैसला ले लिया था। वहीं जम्मू संभाग के समर जोन में चल रही दसवीं व ग्यारहवीं की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया था जबकि बारहवीं की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। बारहवीं की बाकी बची परीक्षाओं को करवाने का फैसला एक महीने बाद प्रशासन लेगा और वह भी अगर स्थिति कुछ सामान्य हुई। उधर बाजार एसोसिएशन ने प्रशासन के रोटेशन से बाजार खोलने के आदेश के बाद भी रविवार को सभी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है।

 


Post navigation

Prev
Next
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई

  • March 28, 2026
‘अब वर्ण व्यवस्था से तय किया…’, कन्नौज में DM द्वारा मंत्री की अनदेखी मामले पर गरजे चंद्रशेखर आजाद

‘अब वर्ण व्यवस्था से तय किया…’, कन्नौज में DM द्वारा मंत्री की अनदेखी मामले पर गरजे चंद्रशेखर आजाद

  • March 28, 2026
सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?

सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?

  • March 28, 2026
सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त

सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त

  • March 28, 2026
नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

  • March 27, 2026
निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण

  • March 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • आज से शुरू IPL 2026, पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे ईशान किशन; RCB और SRH होंगी आमने-सामने March 28, 2026
  • सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल 29 मार्च को March 28, 2026
  • नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार, Gen Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में हुई कार्रवाई March 28, 2026
  • ‘अब वर्ण व्यवस्था से तय किया…’, कन्नौज में DM द्वारा मंत्री की अनदेखी मामले पर गरजे चंद्रशेखर आजाद March 28, 2026
  • सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम? March 28, 2026
  • सऊदी अरब में सैन्य ठिकाने पर ईरान का बड़ा हमला, 10 अमेरिकी सैनिक घायल; कई विमान क्षतिग्रस्त March 28, 2026
  • 24 साल का इंतजार हुआ खत्म, PM मोदी आज करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण; सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद March 28, 2026
  • नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया March 27, 2026
  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez