बाराबंकी में सड़क हादसे में जनहानि पर CM Yogi दुखी, मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता देने का निर्देश

बाराबंकी में सड़क हादसे में जनहानि पर CM Yogi दुखी, मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता देने का निर्देश

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बारांबकी में सड़क हादसे में पांच शिक्षकों सहित छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को उचित चिकित्सा सहायता देने के साथ ही जिला प्रशासन को मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को निर्देश जारी करने के साथ ही एक्स पर शोक संदेश भी पोस्ट किया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पोस्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

यह विडियो भी देखें

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह से हो रही तेज बारिश में बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही रोडवेज पर अचानक बरगद को बड़ा पेड़ गिर गया। इसमें शिक्षकों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोगों को चोटें आई हैं।

घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में भर्ती कराया गया है। पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।