चिकित्सकों को दी लेजर तकनीक से उपचार की जानकारी

चिकित्सकों को दी लेजर तकनीक से उपचार की जानकारी
  • सहारनपुर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सेमिनार में मौजूद अतिथि व चिकित्सक।

सहारनपुर [24CN]। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में बिना दवाइयों के लेजर टैक्नीक द्वारा दांतों के उपचार के सम्बंध में तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में सेमिनार का उद्घाटन डा. नीतीश काम्बोज द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

कार्यक्रम में दंत रोग विशेषज्ञों ने बताया कि बिना दवाइयों के लेजर तकनीक से किस तरह दांतों का उपचार किया जा सकता है। मुख्य अतिथि डा. नीतीश काम्बोज ने लेजर तकनीक की जानकारी देते हुए बताया कि दांतों के इलाज में कुछ मरीज दवाइयों का इस्तेमाल नहीं कर पाते। इसलिए जख्मों की रिकवरी शीघ्र नहीं होती। ऐसे मरीजों के लिए यह तकनीक कारगर है।

उन्होंने कहा कि इस तकनीक का इस्तेमाल कर बिना दवाई के इलाज किया जाएगा और यह कामयाब भी है। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वह मरीजों के उपचार में इस तकनीक का प्रयोग करें। उन्होंने लेजर तकनीक का प्रयोग करने के बारे में चिकित्सकों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सहारनपुर डेंटल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व दंत रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे।