मेरठ में इनफ्लुएंसर शादाब जकाती की मुश्किलें फिर बढ़ीं, पुलिस ने इस वजह से दर्ज किया केस

मेरठ में इनफ्लुएंसर शादाब जकाती की मुश्किलें फिर बढ़ीं, पुलिस ने इस वजह से दर्ज किया केस

Meerut: सोशल मीडिया पर ‘10 रुपए वाला बिस्कुट’ डायलॉग से चर्चा में आए  इनफ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनके मेरठ के ग्रैंड स्क्वायर में एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में उनके आने की सूचना पर इतनी भारी भीड़ जुट गई कि पूरा इलाका जाम हो गया. बिना परमिशन के आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं की बेकाबू भीड़ ने खासा हंगामा खडा कर दिया.

पुलिस ने यातायात बाधित और बिना परमिशन भीड़ जुटाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस दौरान काफी देर अफरा-तफरी का महौल रहा.  यही नहीं निजी बाउंसरों द्वारा मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

भीड़ से आवाजाही हो गयी ठप  

रविवार को शहर के ग्रैंड स्क्वायर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती के पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में युवा और किशोर वहां पहुंच गए. भीड़ इतनी अधिक हो गयी कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. इसके बाद निजी बाउंसरों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डंडे लेकर खदेड़ना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस ने संभाली स्थिति

नौचंदी थाना पुलिस को सूचना मिली, जिस पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली. भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां भी फटकारीं. बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया. इस मामले में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जिसमें बिना परमिशन भीड़ जुटाना और यातायात बाधित करना है.

10 वाला बिस्कुट से चर्चा में आए

यहां बता दें कि शादाब जकाती लंबे अरसे से सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो बनाते चले आ रहे हैं. उनका एक 10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है, ये काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद ये रातों रात सोशल मीडिया पर छा गए. और अब ये जहां भी जाते भीड़ खुद बी खुद जुट जाती. इनके खिलाफ एक सहयोगी ने भी पिछले दिनों मुकदमा दर्ज करवाया था.

Leave a Reply