• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना वैक्सीन पर आयात शुल्क माफ करेगा भारत, टीकाकरण को मिलेगी रफ्तार

  • April 20, 2021
कोरोना वैक्सीन पर आयात शुल्क माफ करेगा भारत, टीकाकरण को मिलेगी रफ्तार
  • देश में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी जल्द ही आने वाली है और सरकार ने फाइजर मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन को भी भारत में अपने उत्पाद बेचने की इजाजत दी है।

नई दिल्ली । भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। देश में अबतक कुल 12.71 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जी चुकी है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने विदेशी वैक्सीन को भी मंजूरी दी है। इस बीच खबर यह है की सरकार ने वैक्सीन पर लगने वाले अपने सीमा शुल्क को माफ करने का फैसला किया है।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को रायटर को बताया कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी को देखते हुए और टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए केंद्र आयातित कोरोना वैक्सीन पर अपने 10 फीसद सीमा शुल्क को माफ करने का फैसला लिया है। वहीं, देश में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी जल्द ही आने वाली है और सरकार ने फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन को भी भारत में अपने उत्पाद बेचने की इजाजत दी है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार निजी संस्थाओं को सरकारी हस्तक्षेप के बिना खुले बाजार में वैक्सीन की बिक्री के लिए अनुमति देने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही कंपनियों को टीकों का मूल्य निर्धारण करने की स्वतंत्रता भी दी जा सकती है। भारत सरकार वर्तमान में देश में सभी वैक्सीन की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करती है। बता दें कि नेपाल, पाकिस्तान सहित अन्य दक्षिण एशियाई देशों साथ अर्जेंटीना और ब्राजील जैसे लैटिन अमेरिकी देशों ने 10 फीसद से 20 फीसद के बीच वैक्सीन आयात शुल्क लगाया है।

सरकार ने अब एक मई से 18 साल से उपर के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीकाकरण का दायरा बढ़ाने पर मुहर लगी। अब वैक्सीन उत्पादक कंपनियां सीधे बाजार में भी वैक्सीन बेच सकेंगी। इसके साथ ही पुरानी व्यवस्था भी चलती रहेगी। केंद्र सरकार की ओर से पहले से तय 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण सरकारी केंद्रों पर निशुल्क और निजी केंद्रों पर 250 रुपये में होता रहेगा।

 


Post navigation

Prev
Next
‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

  • March 7, 2026
‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

  • March 7, 2026
मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता

  • March 7, 2026
‘जब रोकेंगे तो रुक जाएंगे, लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की धर्मयुद्ध यात्रा

‘जब रोकेंगे तो रुक जाएंगे, लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की धर्मयुद्ध यात्रा

  • March 7, 2026
राम रहीम से जुड़ी बड़ी खबर, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी

राम रहीम से जुड़ी बड़ी खबर, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी

  • March 7, 2026
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’

  • March 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार March 7, 2026
  • ‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान March 7, 2026
  • मथुरा से किडनैपिंग, जबरन धर्म परिवर्तन और खिलाया गया गोमांस, 14 साल बाद कट्टरपंथी के चंगुल से ऐसे छूटी पीड़िता March 7, 2026
  • ‘जब रोकेंगे तो रुक जाएंगे, लेकिन…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की धर्मयुद्ध यात्रा March 7, 2026
  • गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत तो अखिलेश यादव ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ March 7, 2026
  • केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM March 7, 2026
  • राम रहीम से जुड़ी बड़ी खबर, पत्रकार हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी March 7, 2026
  • योगी सरकार की फ्री कोचिंग स्कीम का जलवा, अभ्युदय योजना के 6 अभ्यर्थियों का UPSC परीक्षा में चयन March 7, 2026
  • कार्यकताओं-नेताओं की पीड़ा सुन जब नीतीश कुमार बोले- ‘मै हूं न…’, क्या दबाव में लिया फैसला? March 7, 2026
  • अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री…’ March 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez