• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Ind vs Eng 2nd test Live: केएल राहुल के शतक से लार्ड्स में बड़े स्कोर की तरफ टीम इंडिया

  • August 13, 2021
Ind vs Eng 2nd test Live: केएल राहुल के शतक से लार्ड्स में बड़े स्कोर की तरफ टीम इंडिया
  • Ind vs Eng 2nd test Live भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लार्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने खेल के पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए थे।

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था, लेकिन इसके बाद सीरीज में बढ़त बनाने के लिए अब लार्ड्स में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दोनों देशों के बीच खेला जा रहा है और इसमें पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए थे। इस समय क्रीज पर केएल राहुल नाबाद 127 रन जबकि अजिंक्य रहाणे नाबाद एक रन बनाकर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने टास जीतकर इस मैच में भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था।

भारत की पहली पारी, केएल राहुल का शतक

टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 126 रन की मजबूत शतकीय पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को जेम्स एंडरसन ने रोहित शर्मा को 83 रन पर बोल्ड करके तोड़ा। चेतेश्वर पुजारा का फॉर्म टीम के लिए लगातार चिंता का विषय है और इस टेस्ट की पहली पारी में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले। उन्होंने 9 रन बनाए और एंडरसन ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाते हुए बेयरस्टो के हाथों कैच करवा दिया। विराट कोहली ने इस मैच में तीसरे विकेट के लिए राहुल के साथ मिलकर 117 रन की अच्छी साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया, लेकिन वो 42 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन की गेंद पर रूट के हाथों कैच आउट हो गए।

शार्दुल की जगह इशांत शर्मा टीम में

दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों में बदलाव किए गए। एक तरफ इंग्लैंड ने तीन बदलाव किए और जैक क्राली की जगह हसीब हमीद, स्टुअर्ट ब्राड की जगह मार्क वुड को शामिल किया गया जबकि मोइन अली को डेन लारेंस को मौका मिला। वहीं टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया और इंजरी से जूझ रहे शार्दुल ठाकुर की जगह इशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

भारत की टीम-

रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की टीम- 

रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, हसीब हमीद, जो रूट (कप्तान), जानी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुर्रन, ओली राबिन्सन, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

 


Post navigation

Prev
Next
‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार

‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार

  • March 26, 2026
IPL में 8.4 करोड़ वाले इस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली

IPL में 8.4 करोड़ वाले इस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली

  • March 25, 2026
क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड

क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड

  • March 23, 2026
2137 ‘डक’…, बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास

2137 ‘डक’…, बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास

  • March 20, 2026
27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन

27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन

  • March 18, 2026
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल

सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल

  • March 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड मे रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया March 27, 2026
  • निजी अस्पताल को बताना होगा मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम, नियम तोड़ने पर रद होगा पंजीकरण March 27, 2026
  • Middle East संकट पर सरकार का बड़ा Action, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बना हाई-पावर ग्रुप March 27, 2026
  • संसद में सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहनकर आए TMC सांसद, अखिलेश यादव बोले, ‘थाली की जगह…’ March 27, 2026
  • क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान March 27, 2026
  • केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- ये उपमुख्यमंत्री न रहें, ये ‘डिलीवरी CM’ बनें March 27, 2026
  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez