• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अखिलेश यादव के एक और करीबी अजय चौधरी उर्फ संजू नागर के ठिकानों पर बागपत में आयकर के छापे

  • January 4, 2022
अखिलेश यादव के एक और करीबी अजय चौधरी उर्फ संजू नागर के ठिकानों पर बागपत में आयकर के छापे
  • Income Tax And DGST Team Raid आयकर विभाग की टीम ने फार्म हाउस में प्रवेश करते ही गेट को बंद कर लिया। बागपत के महरमपुर में अजय चौधरी नोएडा में बिल्डर हैं उनकी अन्य फर्म एसीई ग्रुप भी है। अजय उर्फ संजू को सपा प्रमुख का करीबी बताया जाता है।

बागपत। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी नोएडा के बड़े व्यापारी अजय चौधरी उर्फ संजू नागर के ठिकानों पर मंगलवार को तड़के आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। टीमें यहां पर सुबह पांच बजे तीन गाडिय़ों में सवार होकर पहुंची। बागपत में टीमें यहां पर महरमपुर गांव के बाहर फार्म हाउस में मौजूद हैं।

आयकर विभाग की टीम ने फार्म हाउस में प्रवेश करते ही गेट को बंद कर लिया। बागपत के गांव महरमपुर में अजय चौधरी नोएडा में बिल्डर हैं जबकि उनकी अन्य फर्म एसीई ग्रुप भी है। एसीई ग्रुप के अजय चौधरी उर्फ संजू को सपा प्रमुख का करीबी बताया जाता है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक और करीबी एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी रही है। इनके बागपत के साथ दिल्ली, नोएडा व आगरा के प्रतिष्ठानों यानी कुल 40 जगहों पर छापा मारा गया है। अजय चौधरी को संजू नागर के नाम से भी जाना जाता है। वह एनसीआर के बड़े बिल्डर्स में से एक हैं।

बागपत के गांव महरामपुर निवासी अजय चौधरी उर्फ संजू नागर नोएडा में रहते हैं। अजय चौधरी एसीई ग्रुप के चेयरमैन हैं। मंगलवार की सुबह पांच बजे सात सदस्यीय आयकर विभाग की टीम ने अजय चौधरी के फार्म हाउस पर छापा मारा। अजय के परिवार में बड़े भाई सतीश व मां हैं। फिलहाल गांव में परिवार का कोई सदस्य नहीं है। आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद की अगुवाई में टीम आई है। टीम ने अभी जांच शुरू नहीं की है। इससे पहले अखिलेश यादव के एक और बेहद करीबी समाजवादी इत्र के निर्माता पुष्पराज जैन के कन्नौज, कानपुर और मुम्बई के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने चार दिन तक पड़ताल की। इसी बीच पुष्पराज जैन को हिरासत में भी लिया गया है।

नौ साल पहले कराया था गांव में माता का जागरण, आए थे वीआइपी

ग्रामीणों की माने, तो अजय ने करीब नौ साल पहले गांव में माता का जागरण कराया था। जागरण में लग्जरी कारों से वीआइपी शामिल हुए थे। अजय को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का करीबी बताया जा रहा है। कुछ सपाईयों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अजय चौधरी की अखिलेश यादव के नजदीक होने का कई नेताओं ने सपा की सरकार में फायदा उठाया था। ग्रामीणों ने बताया कि अजय दीपावली पर गांव में आया था। अजय गांव में आने के दौरान गांव के लोगों से कम ही मिलता था।

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाए लोगों की तनख्वाह’, राघव चड्ढा ने संसद में की कानून बनाने की मांग

‘महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाए लोगों की तनख्वाह’, राघव चड्ढा ने संसद में की कानून बनाने की मांग

  • February 12, 2026
बैंक कर्मचारियों ने बैंकिग गतिविधियों का किया चक्का जाम, मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर किया धरना-प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने बैंकिग गतिविधियों का किया चक्का जाम, मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर किया धरना-प्रदर्शन

  • February 12, 2026
गन्ना तौल में अनियमितता का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

गन्ना तौल में अनियमितता का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत

  • February 12, 2026
बावर्दी नजर आयेंगे निगम के सफाई व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

बावर्दी नजर आयेंगे निगम के सफाई व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

  • February 12, 2026
22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में हुई बैठक

22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में हुई बैठक

  • February 12, 2026
पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया काबू, दूसरा फरार

पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया काबू, दूसरा फरार

  • February 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाए लोगों की तनख्वाह’, राघव चड्ढा ने संसद में की कानून बनाने की मांग February 12, 2026
  • बैंक कर्मचारियों ने बैंकिग गतिविधियों का किया चक्का जाम, मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर किया धरना-प्रदर्शन February 12, 2026
  • गन्ना तौल में अनियमितता का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत February 12, 2026
  • बावर्दी नजर आयेंगे निगम के सफाई व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी February 12, 2026
  • 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में हुई बैठक February 12, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया काबू, दूसरा फरार February 12, 2026
  • क्या भारतीय टेक्सटाइल पर 0% टैरिफ लगाएगा अमेरिका? जानें पीयूष गोयल ने क्या कहा? February 12, 2026
  • सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, ‘मुश्किल वक्त से गुजर रहा हमारा परिवार, अजित पवार के अधूर सपने को…’ February 12, 2026
  • ’12 मार्च तक 10 लाख रुपये जमा कर दें धोनी’, मानहानि केस में ‘कैप्टन कूल’ को हाई कोर्ट का आदेश February 12, 2026
  • New India की नई पहचान ‘सेवा तीर्थ’, PM Modi 13 फरवरी को करेंगे राष्ट्र को समर्पित February 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez