जनपद में बढ़ती लव जेहाद की घटनाएं चिंता का विषय: सिंह

- सहारनपुर में हिंदू जागरण मंच की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर [24CN] । हिंदू जागरण मंच के प्रांत सम्पर्क प्रमुख ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि जनपद व महानगर में लव जेहाद व महिला उत्पीडऩ की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि विधर्मी या तो अपनी हिंदू समाज के उत्पीडऩ की गतिविधियां बंद कर दें अन्यथा उन्हें कड़ा सबक सिखाया जाएगा। ठा. सूर्यकांत सिंह आज यहां हिंदू जागरण मंच की जिला इकाई की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहारनपुर महानगर में विधर्मी व असामाजिक तत्व हिंदू समाज की महिलाओं व लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। यही नहीं दूसरे प्रदेशों व अन्य क्षेत्रों की हिंदू लड़कियों का अपहरण, अवैध धर्मांतरण व निकाह कराने में सहारनपुर संभ्रांत कालोनियों में रहने वाले विधर्मी लोग सहयोग कर रहे हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को आंतरिक सुरक्षा की इन चुनौतियों का समुचित व जैसे को तैसा वाले भाव से उत्तर देने की रणनीति बनाने की आवश्यकता है। मंच के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि समुचित प्रतिउत्तर के साथ-साथ हमें अपने हिंदू परिवारों को इस खतरे से आगाह करते हुए परिवार प्रबोधन के कार्य में भी गति लानी होगी। बैठक में रविदास पीठ के महंत मदनदास महाराज, संत सुंदरदास, संत राजेंद्र दास, शेरसिंह ताजपुरा, अंकुर सैनी, रोहित शर्मा, सुनील त्यागी, आविष्कार त्यागी आदि मौजूद रहे।